ब्रैड पिट से अलग होने के बाद एंजेलिना की जिंदगी में आया नया शख्स!

ब्रैड पिट से अलग होने के बाद खबरें आ रही हैं कि एंजेलिना जोली किसी ब्रिटिश बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं.

Advertisement
एंजेलिना जोली एंजेलिना जोली

स्वाति पांडे / IANS

  • लॉस एंजेलिस,
  • 21 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 11:22 PM IST

अभिनेता ब्रैड पिट से तलाक और बच्चों को अपने पास रखने की कानूनी लड़ाई लड़ रहीं हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली के एक ब्रिटिश बिजनेसमैन से डेट की खबरें हैं. बताया जा रहा है कि दोनों को एक-दूसरे का साथ खूब भा रहा है.

हॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम ने एक सूत्र के हवाले से बताया, 'ब्रैड पिट से अलग होना एंजेलिना के लिए बहुत मुश्किल था, लेकिन वह एक नए शख्स को डेट कर रही हैं.'

Advertisement


सूत्र के मुताबिक, 'एंजेलिना के जीवन में आया यह नया शख्स एक ब्रिटिश बिजनेसमैन है, जिसके राजनीतिक स्तर पर भी संबंध हैं. दोनों की मालिबु में कई बार मुलाकात हो चुकी है, जहां ब्रैड से अलगाव के बाद एंजेलिना अक्सर रुकती हैं.'


एंजेलिना की जिंदगी में आया यह नया शख्स एक कारोबारी बताया जा रहा है, जिनसे उनकी मुलाकात पिछले साल लंदन में हुई थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »