'स्लमडॉग मिलेनियर' बना 'लॉयन', देव ने जीता अपना पहला BAFTA अवॉर्ड

भारतीय मूल के ब्रिटिश एक्टर देव पटेल को फिल्म 'लॉयन' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए 'बाफ्टा' 2017 का अवॉर्ड जीता है... 

Advertisement
देव पटेल देव पटेल

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:10 AM IST

भारतीय मूल के ब्रिटिश एक्टर देव पटेल को बाफ्टा 2017 में बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए का अवॉर्ड मिला है. देव को ये अवॉर्ड उनकी फिल्म 'लॉयन' के लिए दिया गया है. बाफ्टा में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड 'ला ला लैंड' ने अपने नाम किया.


टोरन्टो फिल्म फेस्टिवल में सबसे पहले दिखाई गई यह फिल्म किताब 'अ लॉन्ग वे होम' पर आधारित है. यह किताब भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई बिजनेमैन सरू ब्रिरले की जिंदगी पर लिखी है. इस फिल्म में देव पटेल ने सरु की भूमिका निभाई है. बचपन में अपनी मां से ट्रेन में बिछड़े सरु को एक ऑस्ट्रेलियाई दंपत्ति ने गोद ले लिया था. करीब 25 साल बाद गूगल अर्थ की मदद से सरु ने वापस अपने परिवार की तलाश की और भारत उनसे मिलने भी आए.

Advertisement

बता दें कि भारत में यह फिल्म 24 फरवरी को रिलीज होने जा रही है. अपने एक इंटरव्यू में देव ने बताया था कि 'लॉयन' की तैयारी के लिए 8 महीनों तक वह भारत के अनाथालयों में गए और ट्रेन के जनरल डिब्बों में भी सफर किया.

डैनी बॉयल की ऑस्कर जीतने वाली फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' से करियर की शुरुआत करने वाले देव 'द लास्ट एयरबाइंडर', 'चैपी', 'द बेस्ट एग्जॉटिक मैरिगोल्ड होटल' और इसके सीक्वल में सशक्त भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं. साल 2013 में जीक्यू इंडिया ने को विश्व के सबसे प्रभावशाली भारतीयों की सूची में शामिल किया था. देव मुंबई के होटल ताज में हुए 26/11 हमलों पर आधारित फिल्म 'होटल मुंबई' में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement