डेडपूल 2 में कुछ सेकंड के रोल के लिए ब्रैड पिट ने ली ये फीस

डेडपूल 2 में गेस्ट अपीयरेंस करने के लिए ब्रैड पिट ने ये फीस ली है.

Advertisement
ब्रैड पिट ब्रैड पिट

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 5:37 PM IST

'डेडपूल 2' में गेस्ट अपीयरेंस करने के लिए ब्रैड पिट ने कोई फीस नहीं ली है. रेयान रेनॉल्ड ने कहा कि ब्रैड ने उनसे फीस के रूप में एक कप कॉफी लाने को कहा था.

फिल्म में ब्रैड का बहुत छोटा रोल है. वो फिल्म में द वेनिशर के रोल में हैं. पूरी फिल्म से वेनिशर गायब था. चंद सेकंडों के लिए यह पता चलता है कि वेनिशर ब्रैड पिट ही हैं.

Advertisement

'डेडपूल 2' के सह-लेखक रीत रीस ने कहा- 'ब्रैड पिट ने कहा था कि वो यह रोल करेंगे अगर रेयान खुद स्टारबक्स से उन्हें एक कप कॉफी लाकर देंगे.'

रेयान ने इस बारे में कहा- 'मुझे कहा गया कि उन्हें बस एक कप कॉफी चाहिए. उनका मतलब था कि उन्हें कोई फीस नहीं चाहिए. यह बहुत ही अच्छा था.'

उन्होंने आगे कहा- 'मुझे यह बहुत पसंद आया क्योंकि इतने बड़े फिल्म स्टार को बिना किसी डायलॉग के बस कुछ सेकंड के लिए दिखाने से ज्यादा गैरजिम्मेदार और क्या हो सकता है. फिर भी उन्होंने इस रोल के लिए हामी भरी.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »