बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुंबई पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि हमलावर शूटर्स ने वारदात को अंजाम देने से पहले मुंबई के आरे जंगल इलाके में फायरिंग की प्रैक्टिस की थी. शूटर्स का मकसद एक ही बार में सटीक निशाना लगाना था ताकि हमले में कोई चूक न हो. दादर रेलवे स्टेशन पर हथियार मिलने के बाद शूटर्स सीधे जंगल गए और वहां पिस्तौल की टेस्टिंग की. जांच के दौरान यह भी पता चला कि होटल के कमरे में अभ्यास के समय एक पिस्तौल जाम हो गई थी और मिसफायर होकर गोली दीवार में जा लगी.