बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का आज जन्मदिन है. हर साल 2 नवंबर को शाहरुख खान के बांद्रा स्थित घर 'मन्नत' के बाहर देश और विदेश से आए हजारों प्रशंसकों का जमावड़ा लगता था. सभी फैंस अपने पसंदीदा सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते थे. लेकिन इस बार मन्नत के बाहर का नजारा पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. हाल ही में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले की कोशिश और कई फिल्मी सितारों के घर की रेकी किए जाने के खुलासे के बाद बॉलीवुड में सुरक्षा को लेकर चिंताएं काफी बढ़ गई हैं. इसका सीधा असर आज शाहरुख खान के जन्मदिन पर भी देखने को मिल रहा है. मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर मन्नत के बाहर पुलिस चेकिंग बहुत तेज कर दी है.