बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपने हालिया बयानों के चलते एक बार फिर बड़े विवादों में घिर गए हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन करने के बाद बीजेपी नेताओं ने उन पर तीखा हमला बोला है. नितेश राणे ने कहा कि नसीरुद्दीन शाह के पास अब फिल्मों में कोई काम नहीं बचा है, इसलिए वे पाकिस्तान द्वारा दी गई स्क्रिप्ट को पढ़ने के लिए पगार यानी पैसे लेते हैं. राणे ने तंज कसते हुए यह भी कहा कि नसीरुद्दीन शाह पूरी तरह से मेंटली नक्सल हो चुके हैं और लोगों को उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए. इस पूरे मामले के सामने आने के बाद देश की राजनीति में बयानबाजी काफी तेज हो गई है.