मुंबई के जुहू इलाके में स्थित एक फुटबॉल टर्फ के बाहर एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई. यह वारदात उस वक्त हुई जब लोग टर्फ के अंदर खेल रहे थे और बाहर 10 से 15 प्रशंसक मौजूद थे. प्रत्यक्षदर्शियों और मौके की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही एक कार गेट से बाहर निकली, सफेद शर्ट पहने दो हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया. इस दौरान लगभग 7 राउंड फायरिंग की गई.