मुंबई में फुटबॉल खेलकर लौट रहे अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि दो शूटरों ने पहले से रेकी की थी और टाइगर के मैदान से बाहर निकलते ही उन पर गोलियां चला दीं. हालांकि गनीमत यह रही कि टाइगर सुरक्षित बच निकले. इस घटना के बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में दहशत और डर का माहौल है. तमाम फिल्मी हस्तियों ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है.