टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस की जांच तेज हो गई है. इस पूरे मामले में जुहू पुलिस स्टेशन में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. दर्ज मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ आर्म्स एक्ट भी शामिल किया गया है. खबर के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने इस घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए 15 विशेष टीमें तैनात की हैं.