कौन हैं राजकुमार हिरानी का बेटा वीर? बनेगा हीरो, ऑस्कर विनर एक्टर से है खास कनेक्शन

वीर हिरानी जल्द वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ से एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं. राजकुमार हिरानी के बेटे वीर ने लंदन की मशहूर RADA से एक्टिंग सीखी है, जहां से एंथनी हॉपकिन्स और टॉम हिडलस्टन जैसे स्टार्स भी पढ़ चुके हैं.

Advertisement
कौन है राजकुमार हीरानी का बेटा? (Photo: ITG) कौन है राजकुमार हीरानी का बेटा? (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:12 AM IST

राजकुमार हिरानी बॉलीवुड के उन चुनिंदा फिल्ममेकर्स में गिने जाते हैं, जिन्होंने ‘मुन्ना भाई MBBS’, ‘3 इडियट्स’, ‘पीके’ और ‘संजू’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं. उनकी फिल्मों से कई एक्टर्स स्टार बने हैं लेकिन अब वो किसी ऐसे को हीरो बनाने की तैयारी में हैं जो उनका अपना और बेहद करीबी है. 

राजकुमार के बेटे का डेब्यू

खबर है कि राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी भी जल्द एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. वीर का डेब्यू वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ से होगा, जो साइबर क्राइम पर आधारित एक दिलचस्प ड्रामा बताई जा रही है. हाल ही में इसके पोस्टर लॉन्च के साथ अनाउंसमेंट की गई.  इस सीरीज में वीर के साथ विक्रांत मैसी, अरशद वारसी और मोना सिंह जैसे एक्टर्स 'प्रीतम एंड पेड्रो' में नजर आने वाले हैं.

Advertisement

खास बात ये है कि ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ सिर्फ वीर हिरानी का ही नहीं, बल्कि राजकुमार हिरानी का भी डिजिटल दुनिया में पहला बड़ा प्रोजेक्ट है. इस सीरीज में अरशद वारसी एक पुराने ख्यालों वाले पुलिस अफसर के रोल में नजर आएंगे, जबकि वीर एक यंग और टेक-सेवी पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे, जो साइबर टेक्नोलॉजी की मदद से केस सुलझाता है.

ऑस्कर विनर्स से वीर का कनेक्शन 

रिपोर्ट्स की मानें तो, राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी 28 साल के हैं. वो भले ही बॉलीवुड की दुनिया में नया नाम हों लेकिन थियेटर वर्ल्ड का नामचीन चेहरा हैं. वीर के इंस्टाग्राम पर भी उनकी पढ़ाई की झलक दिखती है. वो खुद को आर्ट से काफी जोड़े रखते हैं. 

वीर ने हाल ही में रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट से ग्रेजुएशन किया है. वहीं, वीर अपने टीनऐज के दिनों से ही शॉर्ट फिल्में बनाते आ रहे हैं. उन्होंने 'रिटर्न गिफ्ट' से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था. इसका प्रीमियर हैदराबाद में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव के 18वें संस्करण में हुआ था.

Advertisement

एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले ही वीर ने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी मजबूत पहचान बना ली है. उन्होंने लंदन की फेमस रॉयल अकेडमी ऑफ ड्रामाटिक आर्ट (RADA) से एक्टिंग की पढ़ाई की है. ये दुनिया के सबसे मशहूर ड्रामा स्कूल्स में गिना जाता है, जहां से ऑस्कर विनर एंथनी हॉपकिन्स, मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के लोकी यानी टॉम हिडलस्टन, फीबी वॉलर-ब्रिज और एलन रिकमैन जैसे दिग्गज कलाकार भी पढ़ चुके हैं.

थियेटर डेब्यू कर चुके हैं वीर हिरानी

वीर हिरानी ने थिएटर प्ले ‘लेटर्स ऑफ सुरेश’ से अपना स्टेज डेब्यू किया था. इस प्ले का डायरेक्शन मशहूर थिएटर डायरेक्टर फिरोज अब्बास खान ने किया था. कहानी चार अलग-अलग किरदारों के जरिए इंसानी रिश्तों और चिट्ठियों के जरिए बनने वाले भावनात्मक जुड़ाव को दिखाती है.

वीर न सिर्फ दिखने में हैंडसम हैं बल्कि वो दिमाग से भी बहुत तेज हैं. इस प्ले में वीर ने लगातार 35 मिनट लंबा मोनोलॉग दिया, जो थिएटर की दुनिया में बेहद मुश्किल माना जाता है. उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों को प्रभावित किया. एक दर्शक ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि पूरे नाटक में सबसे ज्यादा ध्यान वीर की एक्टिंग ने खींचा.

वीर हिरानी अब तक लाइमलाइट से काफी दूर रहे हैं, लेकिन स्टार किड होने की वजह से उन्हें लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वीर भी अपने पिता की तरह इंडस्ट्री में बड़ा नाम बना पाते हैं या नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »