जब शादियों में नाचने पर सनी ने किया ट्रोल, शाहरुख ने कहा था- सिर्फ अमीर ही मुझे अफोर्ड कर सकते हैं

पुराने एक इंटरव्यू में सनी ने कहा था- जब आप दूसरों की शादी में डांस करते हैं तो अपनी गरिमा खो देते हैं. हालांकि अब ये फैशनेबल चीज बन गई है. पर मेरा मानना है ऐसा करके लोग अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट खो रहे हैं. हम एक्टर्स हैं, वो लोग नहीं जो तमाशा करते हैं.

Advertisement
सनी देओल-शाहरुख खान सनी देओल-शाहरुख खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

सनी देओल और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बीच की जंग भला किसे नहीं मालूम. दोनों के आज रिश्ते कैसे हैं इसकी जानकारी तो नहीं. लेकिन एक वक्त था जब वे एक-दूसरे पर तंज कसने का मौका नहीं छोड़ते थे. बात करते हैं सनी के उस इंटरव्यू की, जब उन्होंने किंग खान के शादी में डांस करने पर कमेंट किया था. सनी पाजी को तब शाहरुख खान ने भी करारा जवाब दिया था.

Advertisement

जब शाहरुख पर सनी ने किया कमेंट
पुराने एक इंटरव्यू में सनी ने कहा था- जब आप दूसरों की शादी में डांस करते हैं तो अपनी गरिमा खो देते हैं. हालांकि अब ये फैशनेबल चीज बन गई है. पर मेरा मानना है ऐसा करके लोग अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट खो रहे हैं. हम एक्टर्स हैं, वो लोग नहीं जो तमाशा करते हैं. केवल मुजरावालियां ही शादियों में डांस करती हैं एक्टर्स नहीं. मेरे ख्याल से एक्टर्स को अपनी गरिमा बनाए रखनी चाहिए. दोस्त की शादी में नाचना ठीक है लेकिन पैसों के लिए डांस करना चीप है. 

शाहरुख ने भी दिया जवाब
सनी देओल के इस बयान पर शाहरुख खान ने रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा था- इसमें पैसा जुड़ा है क्योंकि मैं इस पैसे को अपनी फिल्म बनाने के लिए खर्च करता हूं. मुझे फिल्म बनाने के लिए पैसा उधार मांगने की जरूरत नहीं है. किसी के लिए भी सबसे खुशी का पल शादी है. मुझे लोगों की खुशी में पार्टिसिपेट करना पसंद है. दुनिया में केवल अमीर लोग ही मुझे अफोर्ड कर सकते हैं. 

Advertisement

क्यों हुई शाहरुख-सनी की लड़ाई?
शाहरुख और सनी देओल की लड़ाई की जड़ फिल्म डर रही. इसमें शाहरुख खान विलेन और सनी देओल हीरो थे. सनी का कहना था मूवी में क्यों विलेन का रोल ग्लोरिफाई किया गया. सनी के हीरो के रोल को शाहरुख ने ओवरशैडो कर दिया था. सनी ने यश चोपड़ा पर धोखा देने का आरोप लगाया था. एक्टर ने कसम खा ली थी ना ही यश चोपड़ा और ना ही शाहरुख संग काम करेंगे.

बात करें सनी देओल की अपकमिंग फिल्म की तो, गदर 2 सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज हो रही है. 22 साल बाद सनी फिर गर्दा उड़ाने आ रहे हैं. अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी सुनामी लाती है. इसका खुलासा बस 3 दिन बाद होने वाला है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement