जब अटल को दुखी देख दिलीप कुमार ने पाक PM नवाज शरीफ को फटकारा

कहा जाता है कि दिलीप कुमार की आवाज सुनकर एक बार को नवाज शरीफ भी घबरा गए थे. सईद के अनुसार, दिलीप कुमार ने नवाज शरीफ से नाराजगी जताते हुए कहा- मियां साहब, आप हमेशा से ही दोनों मुल्‍कों के बीच अमन के बड़े पैरोकार रहे हैं, हमें आपसे यह उम्‍मीद नहीं थी.

Advertisement
दिलीप कुमार दिलीप कुमार

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 10:22 AM IST
  • दिलीप कुमार का हुआ निधन
  • शोक में फिल्म इंडस्ट्री
  • लंबे वक्त से बीमार थे दिलीप कुमार

हिंदी सिनेमा के महान कलाकार दिलीप कुमार का निधन बुधवार सुबह हुआ. 98 साल की उम्र में दिलीप कुमार ने अंतिम सांस ली. दिलीप कुमार को भारत ही नहीं पाकिस्तान के लोग भी बेशुमार प्यार करते थे. दिलीप कुमार दोनों देशों के संबंधों पर पैनी नजर रखते थे. तभी तो एक बार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दुखी देखकर दिलीप कुमार ने तत्कालीन पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ को खरी खोटी सुनी दी थी. दिलीप कुमार और अटल बिहारी वाजपेयी दोनों के बीच अच्छे रिश्ते थे. 

Advertisement

जब दिलीप कुमार की आवाज सुन घबराए नवाज शरीफ
इस किस्से का जिक्र पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद कसूरी ने अपनी किताब 'नाइदर अ हॉक नॉर अ डव' में किया है.  सईद के अनुसार, एक दिन जब वे नवाज शरीफ के साथ थे इसी दौरान एक फोन आया. कहा गया कि भारत के पीएम अटल बिहारी वाजपेयी नवाज शरीफ से बात करना चाहते हैं. फोन पर वाजपेयी ने कहा था- हम तो लाहौर में दोस्ती का पैगाम लेकर आए थे लेकिन आपने उसके बदले में हमें करगिल का युद्ध दिया. इतना कहने के बाद वाजपेयी ने नवाज शरीफ की फोन पर दिलीप कुमार से बात करवाई.


 

कहा जाता है कि दिलीप कुमार की आवाज सुनकर एक बार को नवाज शरीफ भी घबरा गए थे. सईद के अनुसार, दिलीप कुमार ने नवाज शरीफ से नाराजगी जताते हुए कहा- मियां साहब, आप हमेशा से ही दोनों मुल्‍कों के बीच अमन के बड़े पैरोकार रहे हैं, हमें आपसे यह उम्‍मीद नहीं थी. तनाव के हालात में भारतीय मुसलमान बहुत असुरक्षित हो जाते हैं. इसलिए इन हालातों को संभालने के लिए कुछ कीजिए. 

Advertisement


 

ये दिलीप कुमार की शख्सियत ही थी कि पाकिस्तानी पीएम भी उनका विरोध कर उनकी बात को नहीं काट पाए. दिलीप कुमार का जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ी क्षति है. पिछले काफी समय से दिलीप कुमार की हालत नाजुक बनी हुई थी. दिलीप कुमार की इस जर्नी में उनकी पत्नी सायरा बानो ने उनका साये की तरह साथ दिया है. सायरा बानो के लिए दिलीप कुमार का जाना बहुत बड़ा झटका है. सायरा बानो और दिलीप कुमार की जोड़ी कई मायनों में मिसाल कायम करती है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement