कंगाली में मिस यूनिवर्स को किया डेट-बना फकीर, पाई-पाई को तरसा डायरेक्टर, खाई जेल की हवा

विक्रम भट्ट ने भले ही अपने करियर में काफी अच्छी फिल्में बनाकर लोगों का दिल जीता है. लेकिन रिश्तों के मामले में उन्हें दुख ही मिले हैं. विक्रम भट्ट एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और अमीषा पटेल को डेट कर चुके हैं. मगर दोनों हसीनाओं संग उनका रिश्ता टूट गया. अब सालों बाद उनका दर्द छलका है.

Advertisement
विक्रम भट्ट का छलका दर्द (Photo: ITG) विक्रम भट्ट का छलका दर्द (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:03 PM IST

फिल्ममेकर विक्रम भट्ट पिछले कुछ समय से विवादों से घिरे हुए हैं. लेकिन करियर के शुरुआती दिनों में वो अपनी लव-लाइफ के लिए भी जाने जाते थे. पत्नी अदिति से अलग होने के बाद, विक्रम भट्ट एक्ट्रेस सुष्मिता सेन संग रिश्ते में थे. एक समय पर वो एक्ट्रेस अमीषा पटेल को भी डेट कर चुके हैं. मगर रिश्तों के मामले में उन्हें हमेशा हार मिली. अब विक्रम भट्ट ने अपनी अधूरी प्रेम कहानी और लाइफ पर खुलकर बात की है. 

Advertisement

विक्रम भट्ट का छलका दर्द

पत्नी से अलग होने के बाद विक्रम भट्ट का दिल सुष्मिता सेन पर आ गया था. विक्रम और सुष्मिता की लव स्टोरी साल 1996 में आई महेश भट्ट की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'दस्तक' के सेट से शुरू हुई थी. यह सुष्मिता की डेब्यू फिल्म थी और विक्रम इसमें महेश भट्ट के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे थे. सेट पर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी. 

मगर दोनों का रिश्ता लंबा चला नहीं. कुछ वक्त बाद दोनों अलग हो गए थे. लेकिन विक्रम ने हमेशा सुष्मिता के साथ बिताए समय को खूबसूरत बताया. ब्रेकअप के बाद भी उन्होंने सुष्मिता के लिए सिर्फ अच्छी बातें ही कहीं.  

अब सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में विक्रम भट्ट ने अपने करियर और लव लाइफ पर कहा- मैं एक स्ट्रगलिंग डायरेक्टर था. मेरे पास जहर खाने के भी पैसे नहीं थे. मैं आमिर खान को डायरेक्ट कर रहा था और मिस यूनिवर्स को डेट कर रहा था, लेकिन मेरे पास बिल्कुल पैसे नहीं थे. मैं पूरी तरह कंगाल था. मुझे याद है कि मेरे पास एक सीडी (CD) खरीदने तक के पैसे नहीं थे. मैंने फकीरों जैसी जिंदगी जी है. 

Advertisement

विक्रम भट्ट आगे बोले- मेरी जिंदगी में जो कोई भी आया, उसने कुछ न कुछ अच्छा ही किया. जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मेरी जिंदगी में आए हर इंसान के लिए मेरे दिल में प्यार और सम्मान है. उन्होंने हमेशा मुझे कुछ न कुछ दिया ही है. वैसे भी, मुझसे छीनने या लेने के लिए था ही क्या? किसी ने मुझे प्यार दिया, किसी ने अपना वक्त दिया, तो किसी ने मुझे जिंदगी का एक सबक दिया. लेकिन, उन्होंने मुझे कुछ न कुछ जरूर दिया. 

रिश्तों पर क्या बोले विक्रम भट्ट?

अपने रिश्ते और फिल्मों पर बात करते हुए विक्रम भट्ट बोले- मेरी फिल्म टिक गई, लेकिन मेरे रिश्ते नहीं टिक सके. इसका मतलब मैंने अपनी फ़िल्मों में जरूर कुछ न कुछ सही किया होगा. उदाहरण के तौर पर जेल के बैरक में कोई नहीं जानता था कि मैंने अतीत में क्या काम किया था. उनमें से आधे तो तब पैदा भी नहीं हुए थे. लेकिन मेरी फ़िल्में हर किसी को याद थीं. इसलिए मैं जानता हूं कि आखिर में जीत किसकी होती है. कड़ी मेहनत ही हमेशा जीतती है. 

विक्रम भट्ट ने एक्ट्रेस अमीषा पटेल को भी साल 2002 से 2007 तक डेट किया था. उन्होंने साल 2002 की रोमांटिक फिल्म 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' में अमीषा को डायरेक्ट किया था, जिसमें वो ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आई थीं. वहीं बता दें कि बीते महीने इंदिरा आईवीएफ के संस्थापक अजय मुर्डिया की दिवंगत पत्नी इंदिरा मुर्डिया की बायोपिक से जुड़े एक विवाद के मामले में फिल्ममेकर को गिरफ्तार किया गया था. इस केस में उन्हें 70 दिन तक जेल में रहना पड़ा था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »