पहले बढ़ाया 12 किलो वजन, फिर 15 किलो घटाया, विक्की कौशल का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन

'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल भी हैं. इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है. अब एक्टर विक्की कौशल को लेकर बड़ी खबर पता चली है.

Advertisement
विक्की कौशल का ट्रांसफॉर्मेंशन (Photo: X/@vickykaushal09) विक्की कौशल का ट्रांसफॉर्मेंशन (Photo: X/@vickykaushal09)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:26 PM IST

एक्टर विक्की कौशल संजय लीला भंसाली के साथ अपनी पहली फिल्म 'लव एंड वॉर' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. दो साल से ज्यादा समय से बन रही यह फिल्म अब पूरी होने वाली है. पता चला है कि विक्की ने अपने किरदार के दो अलग-अलग कैरेक्टर को निभाने के लिए जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है. पहले काफी वजन बढ़ाया और फिर उसे घटाया.

Advertisement

विक्की कौशल का ट्रांसफॉर्मेशन
'लव एंड वॉर' रोमांस और एविएशन पर आधारित एक पीरियड ड्रामा फिल्म है. जिसमें विक्की कौशल और रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के साथ मुख्य भूमिकाओं में हैं. हालांकि मेकर्स ने फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन चर्चा है कि इसमें रणबीर और विक्की एयर फोर्स पायलट की भूमिका में नजर आएंगे और विक्की ने इस रोल के लिए काफी तैयारी की है.

HT में छिपी रिपोर्ट के मुताबिक, 'विक्की इस रोल के लिए जरूरी फ़िजिकल ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर बहुत ज्यादा समर्पित थे.  'लव एंड वॉर' की शूटिंग शुरू करते समय किरदार में ढलने के लिए उन्होंने लगभग 12 किलो वजन बढ़ाया, और फिर फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग के लिए लगभग 15 किलो वजन घटाकर एक जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया. अपने काम के प्रति उनका समर्पण हमेशा ही काबिले तारीफ होता है.'

Advertisement

यह पहली बार नहीं है जब विक्की ने किसी रोल के लिए खुद को फिजिकली बदला है. एक्टर ने 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज के रोल के लिए भी इसी तरह का मुश्किल ट्रांसफॉर्मेशन किया था.

'लव एंड वॉर' के बारे में सब कुछ
'लव एंड वॉर' की घोषणा सबसे पहले 2024 में की गई थी और इसे क्रिसमस 2025 में रिलीज किया जाना था. बाद में इसे अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया. अब अप्रैल में, फिल्म के मेकर्स ने घोषणा की कि 'लव एंड वॉर' आखिरकार 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो गणतंत्र दिवस के आस-पास का समय है.

'लव एंड वॉर' को लेकर गोपनीयता
मार्च में, HT को पता चला कि फिल्म के प्रोडक्शन में देरी का मुख्य कारण इसका बड़ा स्केल है. इंडस्ट्री के एक सूत्र ने HT को बताया कि मेकर्स फिल्म की रिलीज से पहले शूटिंग से जुड़ी जानकारी लीक होने से रोकने के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं. 

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'लव एंड वॉर' की टीम फिल्म की दुनिया को सुरक्षित रखने और किसी भी कंटेंट को लीक होने से बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है. सिर्फ मुख्य कलाकारों से ही नहीं, बल्कि मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे क्रू के एक बड़े हिस्से से भी सख्त NDA (नॉन-डिस्क्लोज़र एग्रीमेंट) साइन करने को कहा है. अब तक 500 से ज्यादा NDA साइन किए जा चुके हैं या प्रक्रिया में हैं, ताकि यह पक्का किया जा सके कि सेट से कोई भी जानकारी, विज़ुअल या मटीरियल पब्लिक डोमेन में न जाए.'

Advertisement

'लव एंड वॉर' 2022 की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के बाद आलिया और भंसाली का दूसरा साथ है. 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था. यह 'सांवरिया' के बाद भंसाली और रणबीर का भी दूसरा साथ है. डायरेक्टर के साथ विक्की की यह पहली फिल्म है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »