शाहरुख खान की Jawan में साउथ सुपरस्टार का कैमियो, फ्री में करेंगे काम!

शाहरुख की फिल्म जवान का जबसे टीजर सामने आया है फैंस क्रेजी हो रखे हैं. जवान अगले साल 2 जून 2023 को रिलीज होगी. शाहरुख खान की मूवी जवान में साउथ सुपरस्टार की भी एंट्री होने वाली है. जानें कौन है वो सितारा?

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 7:01 PM IST

शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म जवान का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए गुडन्यूज है. फिल्म में शाहरुख के साथ साउथ डीवा नयनतारा नजर आएंगी. इस स्टारकास्ट को और शानदार बनाने फिल्म से एक और साउथ स्टार जुड़ने जा रहा है. 

आप पूछेंगे कौन है वो? शाहरुख खान की जवान से और कोई नहीं बल्कि साउथ सुपरस्टार थलपति विजय जुड़ने वाले वाले हैं. जी हां, साउथ स्टार विजय डायरेक्टर एटली की फिल्म में कैमियो रोल में दिखने वाले हैं. खबरों के मुताबिक, जवान में विजय का फुल फ्लेज्ड रोल तो नहीं होगा  लेकिन उनका छोटा सा रोल ही फैंस को खास ट्रीट देगा. चर्चा है कि विजय अपने पार्ट की शाहरुख खान संग शूटिंग सितंबर के मिड में चेन्नई में करेंगे. 

Advertisement

स्क्रीन शेयर करेंगे शाहरुख-विजय
विजय फिल्म की शूटिंग 1 दिन में पूरी करेंगे. सबसे मजेदार बात ये है कि थलपति विजय ने इस फिल्म के लिए कोई फीस चार्ज नहीं की है. क्योंकि वे किंग खान और एटली संग खास  बॉन्ड शेयर करते हैं. इस वजह से थलपति विजय ने अपने छोटे से रोल की फीस ना लेने का फैसला किया है. विजय के फैंस जवान में उनके कैमियो की खबर जानने के बाद बेहद खुश हैं. वे किंग खान और थलपति को एकसाथ स्क्रीन शेयर करते देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. खैर अभी ये बस मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है. जवान में विजय के कैमियो की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.

कौन होगा जवान में विलेन?
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, जवान में विलेन के रोल के लिए मेकर्स ने विजय सेतुपथी को अप्रोच किया है. लेकिन अभी कुछ भी कंफर्म नहीं कहा जा सकता. शाहरुख की फिल्म जवान की बात करें तो इसका जबसे टीजर सामने आया है फैंस क्रेजी हो रखे हैं. जवान अगले साल 2 जून 2023 को रिलीज होगी. इसे पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. नयनतारा के अलावा मूवी में सान्या मल्होत्रा भी अहम रोल में दिखेंगी. 

Advertisement

आप कितने एक्साइटेड हैं एटली की जवान में विजय को शाहरुख खान संग देखने के लिए?

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »