किशोर कुमार के जिस गाने ने Mr. Faisu को बनाया स्टार, 8 साल बाद फिर ट्रेंड में आया

सोशल मीडिया पर इस समय हर दूसरी रील में किशोर कुमार का गाना 'मेरे महबूब कयामत होगी' सुनाई दे रहा है, जिसपर अनुपम खेर ने भी टिक-टॉक स्टाइल वीडियो बनाया था. ये ट्रेंड आज से ठीक आठ साल पहले मिस्टर फैजू की टीम 07 ने शुरू किया था. मगर सवाल ये है कि आखिर ये ट्रेंड दोबारा कैसे शुरू हो गया?

Advertisement
फिर सुर्खियों में 8 साल पुराना ट्रेंड! (Photo: ITGD) फिर सुर्खियों में 8 साल पुराना ट्रेंड! (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:28 PM IST

इंटरनेट पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता है, क्योंकि कब-क्या चीज लोगों के बीच वायरल हो जाए ये कोई नहीं जानता. कभी सालों पहले आई किसी फिल्म का एक सीन अचानक मीम बन जाता है. तो कभी कोई भूला बिसरा गाना यूं ही इंस्टाग्राम रील्स पर छा जाता है. 

इंटरनेट पर छाया 62 साल पुराना गाना

इंस्टाग्राम रील्स से पहले टिक टॉक एक ऐसा प्लेटफॉर्म हुआ करता था, जहां कोई भी इंसान एक गाने पर 30 सेकेंड का वीडियो बनाकर उसे पोस्ट करता था. इसमें वो अपने डांसिंग स्किल्स से लेकर एक्टिंग के हुनर को पेश किया करते थे. इन दिनों रील्स पर एक गाने पर कई सारे लोग वीडियो बना रहे हैं, जो एक जमाने में टिक टॉक पर बड़ा छाया रहता था. 

Advertisement

दिग्गज बॉलीवुड सिंगर किशोर कुमार के गाने 'मेरे महबूब कयामत होगी' का एक अंतरा- तेरी गलियों में मोहब्बत होगी इस वक्त हर दूसरी इंस्टा रील पर सुनाई दे रहा है. ये गाना इतना वायरल हो गया है कि बॉलीवुड के सीनियर एक्टर अनुपम खेर को भी इसपर रील बनानी पड़ गई है. उनके वीडियो को करीब 141 मिलियन लोगों ने देख डाला. लेकिन सवाल ये उठता है कि ये गाना अचानक सुर्खियों में कैसे आया? 

कैसे हुई इस ट्रेंड की शुरुआत?

किशोर कुमार के गाने पर ये वायरल रील की शुरुआत जंतर-मंतर पर हुए नीट प्रोटेस्ट से हुई थी. एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अभिनव बिष्ट ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान अपने कुछ दोस्तों के साथ इस गाने पर रील बनाई, जिसे करीब 177 मिलियन लोगों ने देखा. इतने गंभीर माहौल में भी जेन जी इस तरह की रील्स बना रहे थे, जिसे देख लोगों का बहुत एंटरटेनमेंट हुआ. 

Advertisement

अभिनव बिष्ट की वीडियो हर तरफ छाई, जिससे नतीजा ये हुआ कि हर कोई इसपर रील बनाने लगा. रातों-रात 19 साल का इंफ्लुएंसर हर मीडिया चैनल में भी आने लगा. उसके वीडियो के बाद, अनुपम खेर ने भी वीडियो बनाया जिससे गाना और भी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है. हालांकि अभिनव बिष्ट इस गाने पर रील बनाने वाले पहले इंसान नहीं थे. 

मिस्टर फैजू की टीम 07 ने शुरू किया था ट्रेंड

इंटरनेट पर्सनैलिटी मिस्टर फैजू ने इस वायरल गाने पर सबसे पहला टिक-टॉक वीडियो बनाया था. तब उनकी टीम07 नाम से एक सोशल मीडिया टीम हुआ करती थी, जिसमें फैजू के साथ अदनान शेख, हसनैन खान, फैज बलोच, सदारदानियन जैसे जाने-माने कंटेंट क्रिएटर्स हुआ करते थे. 

साल 2018 में इस टिक टॉक वीडियो को काफी ज्यादा पसंद किया गया था. ये ट्रांजिशन कई लोगों के बीच वायरल हुआ. उनकी वीडियो पर कई सारे लोगों ने फिर से वीडियो बनाया और हर तरफ छा गए. आज हालात ऐसे हैं कि इंडिया में टिक टॉक ऐप बैन है. लेकिन लोगों के ऊपर से फैजू के उस वीडियो का खुमार नहीं उतरा है. 

अपने आठ साल पुराने ट्रेंड को वायरल होता देख, फैजू ने अपनी पुरानी टीम के साथ मिलकर दोबारा उसी गाने पर रील भी बनाई है. फैंस इस मोमेंट को देखकर बेहद इमोशनल भी हुए हैं. कई लोगों को तो साल 2020 वाले लॉक डाउन की याद आ गई, क्योंकि उस दौरान ये टिक टॉक वीडियो का चलन काफी ज्यादा था. 

Advertisement

किशोर कुमार ने गाया था सैड सॉन्ग

वैसे 1964 में आया ये गाना मेरे महबूब कयामत होगी, दरअसल किशोर कुमार पर ही फिल्माया गया था. उनकी फिल्म मिस्टर X इन बॉम्बे में ये गाना शामिल किया गया था, जिसे उन्होंने अपनी दर्द भरी आवाज में गाया था. इस गाने को आज भी लोग बड़े दिल से सुनते हैं. हालांकि अब इस गाने का मतलब जेन जी ने पूरा चेंज कर दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »