किस ड्रग पैडलर के टच में थी रिया? नारकोटिक्स विंग निकालेगी पूरी कुंडली

सुशांत मामले में ड्रग एंगल के सामने आते ही कई समीकरण फिर बदल गए हैं. बताया जा रहा है कि NCB ने इस सिलसिले में एक मीटिंग भी बुलाई है. मीटिंग में रिया पर लगे सभी आरोपों पर जांच करने पर फैसला हुआ है. ड्रग एंगल के लिहाज से कई ऐसे पहलू हैं जिन पर अब जांच की जाएगी.

Advertisement
रिया चक्रवर्ती रिया चक्रवर्ती

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 10:41 PM IST

सुशांत मामले में ड्रग एंगल के सामने आते ही कई समीकरण फिर बदल गए हैं. नेपोटिज्म से लेकर डिप्रेशन तक, कई थ्योरी इस केस को लेकर सामने आई हैं. अब ड्रग एंगल का बाहर निकलना केस को और ज्यादा उलझा रहा है. मामले की जांच नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो करने जा रहा है.

रिया का ड्रग पैडलर्स संग कनेक्शन?

बताया जा रहा है कि NCB ने इस सिलसिले में एक मीटिंग भी बुलाई है. मीटिंग में रिया पर लगे सभी आरोपों पर जांच करने पर फैसला हुआ है. ड्रग एंगल के लिहाज से कई ऐसे पहलू हैं जिन पर अब जांच की जाएगी. उन पहलुओं की बात करें तो ये समझने की कोशिश की जाएगी कि आखिर रिया किन ड्रग पेडलर्स के टच में थीं. रिया ने कब और कहां पार्टियां की थीं? एक्ट्रेस कौन-कौन से होटल में गई थीं? कितनी बार उन्होंनो बाहर ट्रैवल किया था.

Advertisement

इन सभी सवालों के अलावा रिया के दोस्तों से भी पूछताछ की जाएगी. रिया, उनके भाई शौविक और जया साहा की कॉल डिलेट भी खंगाली जाएंगी और ये समझने की कोशिश की जाएगी कि कितनी बार ये सब एक दूसरे के टच में थे और कब क्या बातचीत की गई.

एक्सपोज होगा ड्रग सिंडिकेट

बताया जा रहा है कि मुंबई और पुणे पुलिस द्वारा दो साल में किए गए गिरफ्तार  कई सारे ड्रग पैडलर्स को भी पूछताछ का हिस्सा बनाया जाएगा. उनके जरिए भी इस एंगल को समझने की कवायद होगी. वहीं नॉरकोटिक्स विंग के रडार पर मुंबई में होने वालीं कई सारे रेव पार्टियां भी होंगी. पूरे ड्रग सिंडिकेट को एक्सपोज करने की तैयारी होगी. सिर्फ यहीं नहीं इस मामले में ड्रग डीलर अयाश खान का नाम भी लगातार सामने आ रहा है. ऐसे में ये अब इसे भी जांच में शामिल किया जाएगा. ये पता लगाया जाएगा कि अगर रिया का उस डीलर से कोई कनेक्शन था या फिर नहीं?

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »