शादीशुदा सनी देओल को डिंपल कपाड़िया से था प्यार, फोटो वायरल होने से लगता था डर? फोटोग्राफर ने खोले राज

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के अफेयर को लेकर फोटोग्राफर रमांकांत मुंडे ने एक अनसुनी कहानी शेयर की है. उन्होंने बताया कि पैरराजी कल्चर शुरू होने से पहले दोनों की साथ में तस्वीरें लेने पर रोक थी और दोनों साथ में फोटो क्लिक कराना पसंद नहीं करते थे.

Advertisement
डिंपल को डेट कर रहे थे सनी? (Photo: Screengrab) डिंपल को डेट कर रहे थे सनी? (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST

बॉलीवुड गलियारों में कई अधूरी प्रेम कहानियां आज भी हॉट टॉपिक हैं. सनी देओल और डिंपल कपाड़िया भी उन्हीं सितारों में से एक हैं. सालों से दोनों के अफेयर के चर्चे हो रहे हैं. अब एक फोटोग्राफर ने दोनों के रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. 

सेट पर साथ आते थे सनी-डिंपल 
सनी और डिंपल ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. एक समय पर दोनों के अफेयर के चर्चे थे. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों एक-दूसरे संग रिलेशनशिप में हैं. हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में फोटोग्राफर रमांकांत मुंडे ने दोनों के बॉन्ड को लेकर अनसुनी स्टोरी शेयर की. उन्होंने कहा कि पैरराजी कल्चर शुरू होने से पहले वो एक्टर्स की तस्वीरें खींच रहे हैं. 

Advertisement

रमांकांत मुंडे ने कहा कि उन्हें अपने करियर में कुछ ऐसे स्टार्स मिले, जो खुद को पब्लिक और लाइमलाइट से दूर रखना चाहते थे. उस दौरान सभी फोटोग्राफर्स से कह दिया गया था कि कोई भी सनी और डिंपल की फोटो नहीं लेगा. कई बार सनी देओल और डिंपल कपाड़िया फिल्म के सेट या इवेंट में साथ आते थे. लेकिन दोनों को साथ में फोटो क्लिक कराना पसंद नहीं था. ये बात हर किसी को पता थी. कई बार फोटोग्राफर्स को एक्टर्स के आने से पहले ही तस्वीरें ना क्लिक करने हिदायत दी जाती थी. 

रमांकांत ने बताया कि सनी और डिंपल की टीम की ओर से ये मैसेज दिया जाता था कि दोनों की साथ में फोटो नहीं लेनी है. ये मैसेज हर फोटोग्राफर तक पहुंचाया जाता था. कई बार टीम यही बात इशारों में समझाती थी. उन्होंने कहा कि आज की तरह पहले स्टार्स की कैंडिड फोटोज की वैल्यू नहीं होती थी. पहले स्टार्स अच्छे कपड़े, मेकअप और जूलरी में होते थे. उस समय जो उनकी तस्वीरें बेची जाती थीं, वो बहुत खूबसूरत होती थीं. 

Advertisement

रमांकांत ने कहा कि पर अब सब बदल चुका है और फोटोग्राफर्स सेलेब्स की छोटी से छोटी चीज में कैमरे में कैप्चर लेते हैं. 

सनी और डिंपल की बात करें, तो कुछ साल पहले दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों विदेश के एक बस स्टैंड पर एक-दूजे का हाथ थामे दिख रहे थे. पर अब तक इन्होंने अपने रिलेशन पर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »