Dia Mirza Diwali Ad Row: 'दिवाली पर पटाखे ना जलाएं', दीया मिर्जा के विवाद के बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की अपील, Video

दीया मिर्जा ने जहां एक तरफ दिवाली पर पटाखे ना जलाने की अपील से लोगों को नाराज किया. वहीं दूसरी ओर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी कुछ ऐसी ही रिक्वेस्ट की है. दिवाली के मौके पर पटाखों से दूरी बनाए रखने पर सुनीता ने क्या कहा?

Advertisement
दिवाली के मौके पर बोलीं सुनीता आहूजा (Photo: ITGD) दिवाली के मौके पर बोलीं सुनीता आहूजा (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:48 PM IST

एक्ट्रेस दीया मिर्जा के प्रदूषण मुक्त दिवाली कैंपेन को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी पटाखे ना जलाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि पटाखों की तेज आवाज से जानवर डर जाते हैं. इसके अलावा घर में रहने वाले बुजुर्गों और मरीजों को भी इससे परेशानी होती है.

मंगलवार को सुनीता आहूजा मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं. इस दौरान उन्होंने पैपराजी से बातचीत की और लोगों से जिम्मेदारी के साथ दिवाली मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान जानवरों और बुजुर्गों का भी ध्यान रखना चाहिए.

Advertisement

दिवाली पर क्या है सुनीता का मैसेज?

सुनीता ने लोगों से पटाखे ना जलाने की अपील करते हुए कहा- मैं आप सभी से गुजारिश करना चाहती हूं कि दिवाली पर पटाखे बिल्कुल ना जलाएं, क्योंकि कुत्ते डर जाते हैं. जिन लोगों के घर में बुजुर्ग हैं, उनके लिए भी पटाखों की आवाज अच्छी नहीं होती. तो दिवाली मनाइए, घर पर ताश खेलिए और खूब मस्ती कीजिए. अच्छा खाना खाइए, डांस कीजिए और गाने गाइए. लेकिन बहुत ज्यादा पटाखे मत जलाइए. जानवर बहुत डर जाते हैं. वो बोल नहीं सकते, लेकिन उन्हें भी डर लगता है. इसके साथ ही अपने घर के बुजुर्गों का भी ख्याल रखिए. मैं आप सभी से यही गुजारिश करती हूं. 

क्यों विवादों में दीया मिर्जा?

सुनीता का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब एक्ट्रेस दीया मिर्जा का बीएमसी के प्रदूषण मुक्त दिवाली कैंपेन में शामिल होना विवाद की वजह बन गया है. बीएमसी ने दीया को लोगों से जिम्मेदारी के साथ दिवाली मनाने और वायु प्रदूषण बढ़ाने वाली गतिविधियों से बचने की अपील करने के लिए इस कैंपेन में शामिल किया था.

Advertisement

इस कैंपेन के तहत दीया का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो लोगों से सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न जलाने की अपील करती नजर आई थीं. ये अपील बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक की गई थी. मुंबई में लगातार खराब होती हवा और पटाखों से सेहत और पर्यावरण को होने वाले नुकसान को देखते हुए यह पहल शुरू की गई थी.

हालांकि, दीया के इस वीडियो को लेकर कुछ राजनीतिक नेताओं ने आलोचना शुरू कर दी. इसके बाद बीएमसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो हटा दिया. ये मामला 3 नवंबर को बॉम्बे हाई कोर्ट भी पहुंचा. कोर्ट ने दीया मिर्जा के खिलाफ बयान देने वाले बीजेपी नेताओं की आलोचना की. साथ ही बीएमसी को हटाए गए वीडियो को दोबारा सोशल मीडिया पर अपलोड करने का निर्देश दिया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »