'मेरा पति बकरा है' सुनीता आहूजा ने सरेआम उड़ाया गोविंदा का मजाक, हुईं ट्रोल

शिल्पा शेट्टी का नया कॉमेडी और कुकिंग शो 'मां है ना' का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च हुआ, जिसमें कई सेलेब्स अपने बच्चों के साथ नजर आए. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सुनीता आहूजा ने अपने पति गोविंदा का मजाक बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Advertisement
ट्रोल हुईं सुनीता (Photo: Instagram @officialsunitaahuja) ट्रोल हुईं सुनीता (Photo: Instagram @officialsunitaahuja)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:46 AM IST

शिल्पा शेट्टी का नया शो 'मां है ना' सुर्खियों में आ चुका है. 'मां है ना' एक कॉमेडी और कुकिंग शो है, जिसमें जानी-मानी हस्तियां अपने बच्चों के साथ नजर आएंगी.  मंगलवार को शो का ट्रेलर जारी किया गया, जिसके लिए मुंबई में एक इवेंट भी हुआ. इवेंट में शो में हिस्सा लेने वाले सेलेब्स मस्ती-मजाक करते नजर आए. सुनीता आहूजा और उनकी बेटी टीना आहूजा भी शिल्पा के शो से टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं. 

Advertisement

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सुनीता आहूजा अपने पति गोविंदा का मजाक बनाती दिखीं. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. 

सुनीता हुईं ट्रोल 
'मां है ना' के ट्रेलर लॉन्च पर सुनीता आहूजा पैप्स के साथ मस्ती मजाक करती नजर आईं. पैप्स से बात करते हुए सुनीता कहती हैं कि बकरी है. इस पर पीछे से आवाज आती है कि आपके हसबैंड. सुनीता चौंकती हैं और कहती हैं कि मेरे हसबैंड वो बकरी नहीं हैं. फिर वो इशारा करते हुए कहती हैं कि वो बकरा है. सुनीता की बात सुनकर उनके बगल में खड़ी उर्वशी ढोलकिया भी सरप्राइज नजर आईं. उर्वशी का रिएक्शन बता रहा था कि उन्हें सुनीता की बात बिल्कुल पसंद नहीं आई. 

सुनीता का वीडियो जैसे ही इंटरनेट यूजर्स की नजरों में आया लोगों ने उन्हें खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी. एक यूजर ने लिखा कि गलत बात है. अन्य ने कहा कि आज जो भी हो गोविंदा की वजह से हो और उन्हीं का मजाक बना रही हो. एक ने कहा कि आप अपने हसबैंड के बिना कुछ नहीं हैं. कई लोगों ने कहा कि ये पागल हो चुकी है. एक ने लिखा कि अपने पति का ऐसे मजाक कौन बनाता है.   

Advertisement

ये पहला मौका नहीं जब सुनीता आहूजा ने सरेआम गोविंदा की खिल्ली उड़ाई है. इससे पहले भी वो ऐसा काम कर चुकी हैं. शो की बात करें, तो मां है ना 12 जून से जीटीवी पर देख सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement