'कभी ऐसी कायरता देखी है' सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस, गुस्से में विशाल ददलानी

सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर 20 दिनों से भूख हड़ताल पर थे, जिन्हें शनिवार को दिल्ली पुलिस जबरदस्ती अस्पताल ले गई. प्रदर्शन स्थल से प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है. यूएस विशाल ददलानी ने इस पर रिएक्ट किया है.

Advertisement
वांगचुक पर बोले विशाल ददलानी (Photo: Screengrab) वांगचुक पर बोले विशाल ददलानी (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. शनिवार को दिल्ली पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई है. पुलिस द्वारा वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है. जनता, सेलेब्स हर कोई वांगचुक के सपोर्ट में बात कर रही है. वांगचुक के अस्पताल पहुंचने के बाद विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर गुस्सा जाहिर किया है. 
 
विशाल ददलानी की आंखों में आंसू
विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि देखी है आपने कभी ऐसी कायरता. सोनम जी को जबरदस्ती उठाकर ले गए हैं. इस देश का ये लोग जो कर रहे हैं, उससे सच में मेरा दिल टूट गया है. बहुत दिल दुखता है ये सब देखकर. देशवालों कब जागोगे. अगर अब नहीं जागे, तो कब जागोगे. मुझे नहीं पता कि क्या बोलना चाहिए. क्या सोचना चाहिए. मैं सोच रहा हैं कि काश उनकी मदद के लिए मैं वहां होता. भेजा फट रहा है मेरा गुस्से से. 

Advertisement

वीडियो में विशाल ददलानी की आंखें गुस्से में लाल दिखीं. उन्हें देखकर साफ पता चल रहा है कि वो वांगचुक के साथ हो रहे बर्ताव को लेकर नाराज हैं. विशाल ददलानी इस समय यूएस में हैं. वो वहां से वीडियो शेयर करके अपनी बात लोगों तक पहुंचा रहे हैं. इससे पहले भी उन्होंने वीडियो शेयर वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील की थी. 

हाल ही में स्वरा भास्कर ने जंतर मंतर पहुंचकर वांगचुक का हाल लिया था. उन्होंने मीडिया संग बातचीत में कहा कि वांगचुक के बच्चे नहीं हैं. वो देश के बच्चों के लिए लड़ रहे हैं और हमें उनका साथ देना चाहिए. 
 
सेलेब्स के अलावा जंतर मंतर पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कई एक्टिविस्ट भी वांगचुक को सपोर्ट करने पहुंचे थे. हर कोई उनसे अनशन खत्म करने की मांग कर रहा है. वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो इस वक्त उनके साथ अस्पताल में हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है. गीतांजलि आंग्मो ने पोस्ट में अस्पताल को चेतावनी देते हुए कहा कि मेरी मर्जी के बिना वांगचुक को कुछ मत देना. 

Advertisement

वांगचुक की ये मांग कहां जाकर खत्म होगी. इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता. यही उम्मीद है कि जो हो, उनके अच्छे के लिए हो. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »