सोनम कपूर ने शेयर किया अपने घर का वीडियो, बताया बाथरूम है फेवरेट

अब सोनम कपूर ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने आलीशान कमरों के इंटीरियर डिजाइन को दिखाया है. सोनम कपूर ने बताया कि उन्हें अपने घर का सबसे आकर्षक हिस्सा उनका पाउडर बाथरूम लगता है. सोनम ने कहा कि उनके बाथरूम में लगा Toto Pot उनका सबसे फेवरेट है.

Advertisement
सोनम कपूर सोनम कपूर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:13 AM IST
  • सोनम ने दी घर की झलक
  • ऑफिस में पति संग करती हैं काम
  • सोनम को पसंद है अपना बाथरूम

सोनम कपूर बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. सोनम शादी के बाद से अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में रह रही हैं. अब सोनम ने फैंस को अपने लंदन वाले घर की झलक दी है. सोनम कपूर ने कुछ समय पहले अपने अपार्टमेंट का फोटोशूट करवाया था, जिसकी तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं. अब सोनम कपूर ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने आलीशान कमरों के इंटीरियर डिजाइन को दिखाया है. 

Advertisement

सोनम ने बताया घर का अपना फेवरेट हिस्सा 

सोनम कपूर ने बताया कि उन्हें अपने घर का सबसे आकर्षक हिस्सा उनका पाउडर बाथरूम लगता है. सोनम ने कहा कि उनके बाथरूम में लगा Toto Pot उनका सबसे फेवरेट है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, 'आप जानते हैं कि इस बाथरूम में सबसे खास चीज क्या है? यह टोटो पॉट है. मैं टोटो पॉट के प्रति जुनूनी हूं. मुझे पता है कि यह कोई डिजाइन की चीज नहीं है, लेकिन यह मानव जाति द्वारा बनाई गई सबसे अद्भुत चीजों में से एक है. टोटो पॉट.'

आनंद अहूजा संग स्पॉट हुईं सोनम कपूर, हाइट में दिखे अंतर पर लोगों ने किया ट्रोल

ऑफिस की भी दी झलक

सोनम कपूर ने अपने ऑफिस स्पेस की भी झलक फैंस को दी है. उन्होंने बताया कि यह ऑफिस उनके घर के पास ही है. सोनम और आनंद इस ऑफिस में साथ काम करते हैं. ऑफिस स्पेस के बाथरूम में एक बड़े से चेहरे वाला वॉलपेपर लगा हुआ है. इसके बारे में बात करते हुए सोनम ने कहा, 'मेरे पति कहते हैं, यह वास्तव में मजेदार है. वह कहते हैं कि मेरे लिए इस बाथरूम का उपयोग करना काफी मुश्किल है क्योंकि हर बार जब मैं बाईं ओर देखता हूं तो मुझे लगता है कि यह आपका चेहरा है. मुझे नहीं पता कि मुझे कैमरे पर यह कहना चाहिए या नहीं.'

Advertisement

बता दें कि सोनम कपूर ने आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट के सितंबर महीने के इश्यू के लिए फोटोशूट करवाया है. सोनम खुद बेहद स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं. इसका टच उनके घर में भी देखा जा सकता है. उन्होंने पुरानी चीजों से प्यार और अपने ड्रामैटिक रूप की झलक अपने घर में दी है. साथ ही उनके घर में लगा बहुत-सा सामान भारत से लाया गया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement