जब राज बब्बर के बेटे को लगी पिता के अफेयर की खबर, बोले- दुख हुआ था मगर...

राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर ने अपने पिता और एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के अफेयर के दिनों को याद किया है. उनका कहना है कि एक्ट्रेस के गुजर जाने के बाद, राज बब्बर का एक और अफेयर था जिसका उन्हें भी दुख पहुंचा था.

Advertisement
पिता के अफेयर पर बोले आर्य बब्बर (Photo: Instagram @aaryababbar222) पिता के अफेयर पर बोले आर्य बब्बर (Photo: Instagram @aaryababbar222)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:54 PM IST

बॉलीवुड एक्टर-पॉलिटिशियन राज बब्बर की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है. एक समय वो एक्ट्रेस स्मिता पाटिल संग रिश्ते में थे. शादीशुदा होने के बावजूद, एक्टर ने उनके साथ दूसरी शादी रचाई और फिर एक बेटे प्रतीक को जन्म दिया. हालांकि एक्ट्रेस अपने बच्चे को जन्म देते वक्त गुजर गईं, जिसके बाद राज बब्बर ने ही बेटे की परवरिश की. वो वापस अपनी पहली पत्नी नादिरा बब्बर और दोनों बच्चों के पास आए. 

Advertisement

पिता के अफेयर पर बोले आर्य बब्बर

राज बब्बर के बड़े बेटे आर्य बब्बर ने हाल ही में विक्की लालवानी के पॉडकास्ट में पिता के अफेयर और सौतेले भाई प्रतीक संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. आर्य ने बताया कि वो महज 3-4 साल के थे, तभी स्मिता पाटिल उनके पिता की जिंदगी में आई थीं. एक्टर ने कहा- लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि मुझे अपने पिता के अफेयर का सोचकर कैसा लगता है, लेकिन सच कहूं तो ऐसा कहने के लिए कुछ है नहीं. आज भी हर कोई उन इमोशन्स को अपने साथ लेकर चल रहा है. आज मैं 44 साल का हो गया हूं, ये तब हुआ जब मैं बहुत छोटा था. उस वक्त के बाद मेरे पिता और परिवार ने काफी हासिल किया.

'लेकिन कहीं ना कहीं जो सबसे बड़ी चीज हमारी फैमिली के साथ जुड़कर रह गई वो ये कि मेरे पिता का अफेयर था, वो प्यार में थे और उस रिश्ते को इज्जत दी. ये हमारी जिंदगी की एक सबसे बड़ी दिक्कत बन गई है. ऐसा नहीं होना चाहिए. हम सभी उससे आगे बढ़ चुके हैं, और चूंकि हम बढ़ गए तो बाकी लोगों को भी बढ़ना चाहिए. कौनसे बच्चे को अपने पिता का अफेयर सुनकर अच्छा लगता है? लेकिन वो हुआ और अब ठीक है. पापा उससे आगे बढ़ गए, उसके बाद उनका एक और अफेयर हुआ. आपको जिंदगी में हर चीज का बोझ लेकर नहीं चलना चाहिए.' 

Advertisement

जब प्यार के लिए छोड़ा परिवार

आर्य बब्बर ने आगे उस पल को भी याद किया जब उनके पिता राज बब्बर अपना घर-परिवार छोड़कर कुछ वक्त के लिए स्मिता पाटिल के साथ रहने लगे थे. आर्य ने बताया कि जिस घर में उनके पिता और एक्ट्रेस रहा करते थे, वो अब प्रतीक का है. जब एक्टर से पूछा गया कि क्या उनके पिता उनकी मां नादिरा से लीगली कभी अलग हुए थे? तो इसपर उन्होंने कोई कमेंट करने से इनकार किया.

आर्य ने कहा कि वो अपनी स्मिता मां और भाई प्रतीक की खातिर ऐसे मुद्दे पर कोई बात नहीं करना चाहेंगे. एक्टर ने ये भी बताया कि वो क्यों स्मिता पाटिल को मां कहते हैं. आर्य ने कहा कि उनके भाई प्रतीक ने हमेशा उनकी मां नादिरा को मां कहकर पुकारा, ऐसे में उन्होंने भी ये फैसला किया कि वो भी प्रतीक की मां यानी स्मिता पाटिल को मां कहकर बुलाएंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement