'शाहरुख खान एक बार माफी तो मांग लेते' सिंगर अभिजीत का दर्द, कब तक करेंगे इंतजार?

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य अपने गानों के अलावा बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं. अब उन्होंने शाहरुख खान के साथ अपने मनमुटाव पर बात की और उनके बिगड़े रिश्तों की वजहें बताईं.

Advertisement
शाहरुख पर बोले अभिजीत (Photo: ITGD/Screengrab) शाहरुख पर बोले अभिजीत (Photo: ITGD/Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

90 के दशक में जब स्क्रीन पर शाहरुख खान बाहें फैलाकर अपनी मुस्कान बिखेरते थे, तो बैकग्राउंड में गूंजती अभिजीत भट्टाचार्य की आवाज उस जादू को पूरा कर देती थी. 'बादशाह' से लेकर 'यस बॉस' तक, इस जोड़ी ने बॉलीवुड को अनगिनत चार्टबस्टर गाने दिए. लेकिन बीते कई सालों से दोनों की बीच कड़वाहट किसी से छिपी नहीं है. 

अब हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान गायक अभिजीत ने एक बार फिर किंग खान के साथ अपने बिगड़े रिश्तों पर खुलकर बात की है. उन्होंने बड़े ही साफ शब्दों में बताया कि आखिर क्यों सालों बाद भी उनके बीच अनबन और कैसे एक 'माफी' न मिलने की कसक आज भी उनके दिल में बाकी है.

Advertisement

अभिजीत भट्टाचार्य ने क्या कहा?
निधि वसंदानी के साथ बातचीत में अभिजीत ने सीधे तौर पर स्वीकार किया कि उनके और शाहरुख के बीच जो दरार आई, उसकी मुख्य वजह 'अहंकार' और 'आत्म-सम्मान' का टकराव था. अभिजीत का कहना है कि शाहरुख उम्र में उनसे छोटे हैं, फिर भी उनमें वो लचीलापन नहीं दिखा जो दूसरों के लिए दिखा. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब फराह खान के पति ने शाहरुख को काफी कुछ कहा था, तब भी शाहरुख ने उन्हें गले लगा लिया. यहां तक कि आमिर खान के साथ हुए पुराने विवादों को भुलाकर भी वे फिर से दोस्त बन गए, लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ.

माफी के इंतजार में अभिजीत
अभिजीत के मुताबिक, उन्हें इस बात का सबसे ज्यादा दुख है कि इतनी बड़ी गलती होने के बावजूद शाहरुख ने कभी माफी मांगने की जरूरत नहीं समझी. उन्होंने इमोशनल होते हुए कहा कि आप इतने बड़े सुपरस्टार हैं, लेकिन क्या एक बार 'सॉरी' नहीं कह सकते थे? सिंगर ने साफ किया कि इस बात का उन पर गहरा असर पड़ा. अभिजीत ने कहा, 'मैंने शाहरुख की फिल्मों से खुद को दूर किसी घमंड में नहीं, बल्कि गहरी निराशा के चलते किया था. एक वक्त तो ऐसा भी आया जब मैंने दूसरे एक्टर्स के लिए भी गाना कम कर दिया था, क्योंकि मेरी आवाज शाहरुख की छवि के साथ पूरी तरह रच-बस गई थी.'

Advertisement

किस बात को लेकर है विवाद?
हालांकि ये विवाद आज का नहीं बल्कि काफी पुराना है.  खबरों की मानें तो फिल्म 'मैं हूं ना' (2004) के दौरान जब एंड क्रेडिट्स में गायकों को उचित सम्मान और पहचान नहीं मिली, तो अभिजीत का आत्म-सम्मान काफी आहत हुआ था. इसके बाद 2009 में फिल्म 'बिल्लू' के वक्त उनके प्रोफेशनल रिश्ते पूरी तरह खत्म हो गए. अभिजीत का मानना है कि उन्होंने शाहरुख के करियर के कई यादगार गानों को अपनी आवाज से संवारा है, लेकिन इसके बदले में उन्हें जो तवज्जो मिलनी चाहिए थी, वो नहीं मिली.

अक्सर यह कहा जाता है कि लोग चर्चा में आने के लिए शाहरुख खान के नाम का सहारा लेते हैं. इस पर पलटवार करते हुए अभिजीत ने कहा कि उन्हें अटेंशन पाने के लिए किसी के नाम की जरूरत नहीं है. उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी पहचान उनकी अपनी आवाज है. उनका कहना है कि अगर शाहरुख खान की तरफ से एक छोटा सा इशारा भी मिलता, तो शायद आज हालात कुछ और होते.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement