Aamir Khan पर था Shefali Shah को क्रश, भेजती थीं लव लेटर और खुद की फोटो, बयां किया किस्सा

साल 1995 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'रंगीला' रिलीज हुई थी. इसमें शेफाली शाह ने माला मल्होत्रा का किरदार निभाया था. फिल्म में जैकी श्रॉफ और उर्मिला मातोंडकर भी लीड रोल में थे.

Advertisement
आमिर खान, शेफाली शाह आमिर खान, शेफाली शाह

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 10:18 PM IST
  • 18 मार्च को रिलीज हुई 'जलसा'
  • विद्या बालन संग शेयर की शेफाली ने स्क्रीन
  • आमिर खान थे क्रश

एक्ट्रेस शेफाली शाह की फिल्म 'जलसा' फैन्स के बीच काफी सुर्खियां बटोरती नजर आ रही है. फिल्म की स्टोरीलाइन से फैन्स बेहद इंप्रेस हैं. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर 18 मार्च को रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म का प्रमोशन करते हुए शेफाली शाह ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले. इसी के साथ उन्होंने बताया कि जब वह कॉलेज में थीं तो उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान पर क्रश था. शेफाली शाह ने आमिर खान की फिल्म से ही इंडस्ट्री में डेब्यू भी किया था. 

Advertisement

शेफाली ने बताया किस्सा
साल 1995 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'रंगीला' रिलीज हुई थी. इसमें शेफाली शाह ने माला मल्होत्रा का किरदार निभाया था. फिल्म में जैकी श्रॉफ और उर्मिला मातोंडकर भी लीड रोल में थे. शेफाली शाह को कुछ ही सीन्स फिल्म में थे, लेकिन एक्ट्रेस ने चार दिन शूटिंग करने के बाद फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया था. उनका मानना था कि जो रोल उन्हें बताया गया था, उससे काफी अलग उनका यह किरदार था. 

क्यों हॉट फोटोशूट नहीं करातीं? फैन के सवाल का Vidya Balan ने दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत में शेफाली शाह ने कहा कि आमिर खान मेरा क्रश थे. मैं उन्हें लेटर लिखा करती थी. मैंने लव लेटर के साथ खुद की एक फोटो भी भेजी थी, जिसमें मैं खड़ी थी. फोटो अच्छी दिख रही थी, लेकिन थोड़ी ब्लर थी. इसी बीच 'जलसा' को-स्टार विद्या बालन ने शेफाली शाह से पूछा कि क्या उन्होंने आमिर खान के साथ कभी काम किया है तो एक्ट्रेस ने कहा कि नहीं. मैं और आमिर खान दोनों ही रंगीला में थे, लेकिन हमारा एक भी सीन साथ में नहीं था. 

Advertisement

Jalsa Review: शॉक.. थ्रिल.. सस्पेंस की ट्रिपल डोज, विद्या बालन-शेफाली शाह का कमाल

आमिर को इस बात के बारे में पता है या नहीं, यह शेफाली नहीं जानती हैं, लेकिन एक्ट्रेस के इस इंटरव्यू के बाद आमिर को जरूर पता चल जाएगा कि शेफाली का वह कॉलेज के दिनों में क्रश थे. फिल्म 'जलसा' की बात करें तो शेफाली शाह ने इसमें एक कुक की भूमिका अदा की है. वहीं, विद्या बालन ने एक सेलिब्रिटी जर्नलिस्ट का रोल प्ले किया है. दोनों के ही काम को सराहा जा रहा है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »