बॉलीवुड और ड्रग्स का नया कनेक्शन! MD बेचने वाला एक्टर गिरफ्तार, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा

मिरा रोड के काशिमीरा इलाके में बॉलीवुड और ड्रग्स के कथित कनेक्शन का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है. पुलिस ने एक्टर और मॉडल रोहुल्लाह मेहंदी दार उर्फ रोहू का नाम आरोपी के तौर पर सामने आया है.

Advertisement
रोहुल्लाह मेहदी गिरफ्तार (Photo: ITG) रोहुल्लाह मेहदी गिरफ्तार (Photo: ITG)

प्रवीण नलावडे

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:07 PM IST

मुंबई से सटे मीरा रोड के काशिमीरा इलाके में एक बार फिर बॉलीवुड और ड्रग्स का काला कनेक्शन सामने आया है, जिससे मायानगरी के गलियारों में हड़कंप मच गया है.  काशिमीरा पुलिस ने मादक पदार्थ विरोधी (NDPS) कानून के तहत एक बड़ी और सीक्रेट कार्रवाई करते हुए 28 ग्राम एमडी (MD) ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 लाख 60 हजार रुपये आंकी जा रही है. 

Advertisement

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा है. जिनमें शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' में काम कर चुके अभिनेता और मॉडल रोहुल्लाह मेहदी दार उर्फ रोहू का नाम मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आया है. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की रफ्तार तेज कर दी है.

मामले में क्या पता चला?
काशिमीरा पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग स्नैपचैट, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया ऐप्स का सहारा लेकर एमडी ड्रग्स का रैकेट चला रहे हैं. जानकारी मिलते ही सीनियर पुलिस अधिकारी संजय लोखंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना देर किए आरोपियों को रंगे हाथों दबोचने के लिए एक फर्जी ग्राहक तैयार किया और जाल बिछाया.

दहिसर चेक नाके के पास बिछाया गया जाल
पुलिस के प्लान के मुताबिक, 28 ग्राम एमडी ड्रग्स की डिलीवरी लेने के लिए कासिफ नाम के एक शख्स को दहिसर चेक नाका के पास स्थित ठाकुर मॉल के करीब बुलाया गया. जैसे ही कासिफ मौके पर डिलीवरी देने पहुंचा, पहले से घात लगाकर बैठी पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा. पुलिस हिरासत में जब कासिफ से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने इस पूरे रैकेट में एक्टर रोहुल्लाह मेहदी का नाम उगल दिया.

Advertisement

गिरफ्तार हुआ बॉलीवुड एक्टर
कासिफ से मिली पुख्ता जानकारी के बाद काशिमीरा पुलिस ने जरा भी देर नहीं की और मालाड स्थित एक शूटिंग स्टूडियो के बाहर धावा बोल दिया. पुलिस ने वहां शूटिंग कर रहे एक्टर रोहुल्लाह मेहदी को वहीं से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस जांच में सामने आया है कि रोहुल्लाह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले का रहने वाला है और फिलहाल काम के सिलसिले में मुंबई के गोरेगांव इलाके में रह रहा था.

बॉलीवुड कनेक्शन और पुलिस रिमांड
रोहुल्लाह मेहदी ने शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'देवा' के अलावा कई पॉपुलर वेब सीरीज में भी एक्टिंग की है. उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस एंगल पर गंभीरता से जांच कर रही है कि क्या इस ड्रग्स नेटवर्क के तार फिल्म इंडस्ट्री के अन्य बड़े नामों से भी जुड़े हैं. पुलिस ने रोहुल्लाह को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है.

फिलहाल काशिमीरा पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रोहुल्लाह अब तक किन-किन सेलिब्रिटीज या लोगों को ड्रग्स सप्लाई कर चुका है और इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन-सा बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »