'कर्तव्य' के ट्रेलर लॉन्च पर सैफ अली खान ने लिया था खुद का आशीर्वाद, बोले- मुझे ऑल द बेस्ट

7 मई को सैफ अली खान की फिल्म 'कर्तव्य' का ट्रेलर लॉन्च हुआ था. इस इवेंट में सैफ ने अनजाने में ही इंटरनेट का सबसे फेवरेट वायरल मोमेंट दे दिया. इवेंट पर पहुंचते समय सैफ डांस करते हुए अंदर जा रहे थे, फिर उन्हें अपने ही पोस्टर से 'आशीर्वाद' लेते देखा गया.

Advertisement
सैफ अली खान ने क्यों लिया था अपना आशीर्वाद? (Photo: Instagram/@saifalikhan_online) सैफ अली खान ने क्यों लिया था अपना आशीर्वाद? (Photo: Instagram/@saifalikhan_online)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

सैफ अली खान में एक खास कूल अंदाज है, जिस पर इंटरनेट कई सालों से दीवाना रहा है. यंग फैंस उन्हें लंबे समय से GenZ coded कह रहे हैं. अपनी बेफिक्री, खुद को समझने और मस्तीभरे अंदाज की वजह से सैफ आज के जमाने के फेवरेट सितारे बने हुए हैं. पिछले हफ्ते उन्होंने खुद को एक बार फिर प्यार करने का मौका फैंस को दिया.

Advertisement

7 मई को सैफ अली खान की फिल्म 'कर्तव्य' का ट्रेलर लॉन्च हुआ था. इस इवेंट में सैफ ने अनजाने में ही इंटरनेट का सबसे फेवरेट वायरल मोमेंट दे दिया. इवेंट पर पहुंचते समय सैफ डांस करते हुए अंदर जा रहे थे, फिर उन्हें अपने ही पोस्टर से 'आशीर्वाद' लेते देखा गया. इंटरनेट ने तुरंत इस हरकत को उनकी पत्नी करीना कपूर खान के आइकॉनिक 'मैं अपनी फेवरेट हूं' एनर्जी से जोड़ दिया, जिसके बाद मीम्स की बाढ़ आ गई. 

अब सैफ अली खान ने खुद इस वायरल मोमेंट पर बात की है. नेटफ्लिक्स के शेयर किए एक वीडियो में उन्होंने बताया, 'देखिए, बात ये है कि आप चल रहे होते हैं, वहां कर्तव्य का बड़ा पोस्टर है और वो कॉप… आप देख सकते हैं कि मैं फिल्म को ऑल द बेस्ट कह रहा हूं, खुद को भी. फिल्म में वो जो लड़ रहा है, वो अपने घर और परिवार के लिए है. जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, तो पाया कि किरदार में कई शानदार क्वालिटीज हैं और वो शायद मुझसे कहीं ज्यादा शानदार है.'

Advertisement

सैफ का 'लाइफ का पर्पस' वाला बयान

'कर्तव्य' के पोस्टर वाला मोमेंट ही नहीं, सैफ का जीवन के उद्देश्य को लेकर दिया गया एक बयान भी वायरल हो रहा है, जिसने उन्हें अपनी जनरेशन का सबसे GenZ coded बॉलीवुड स्टार साबित कर दिया. एक एजेंसी को दिए इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा था, 'मैंने कभी ये नहीं समझा कि जीवन का पर्पस क्या है. मुझे ये भी नहीं पता कि कोई पर्पस है भी या नहीं. मुझे इस बात से परेशानी नहीं हुई कि कोई पर्पस नहीं है. मैं इसे जैसा है, वैसा ही एंजॉय कर रहा हूं. सॉरी, ये थोड़ा ऊपरी लग सकता है. मेरा जीवन का उद्देश्य क्या है? लोगों का मनोरंजन करना. मुझे नहीं पता. जैसा अमेरिकन्स बबलगम मूवीज में कहते हैं- हर वक्त, अच्छा वक्त बिताना चाहिए.'

'कर्तव्य' में सैफ अली खान एक पुलिस अफसर का रोल निभा रहे हैं, जो ड्यूटी और परिवार के बीच संघर्ष करता है. ट्रेलर लॉन्च पर सैफ ने प्रोड्यूसर शाहरुख खान और गौरी खान की तारीफ की थी. ये फिल्म 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement