सदाबहार डीवा रेखा और एक्टर बिस्वजीत चटर्जी ने 1969 में आई फिल्म 'अंजाना सफर' में काम किया था. मूवी से ज्यादा उनके बीच फिल्माए गए कंट्रोवर्सियल किसिंग सीन की चर्चा हुई. एक्टर ने 15 साल की रेखा को सीन के दौरान जबरदस्ती kiss किया था. ये हादसा रेखा को हैरान परेशान कर गया था. वो नीली पड़ गई थीं. किसिंग सीन को एक्टर की बेटी पल्लवी चटर्जी ने भी गलत बताया था. उन्होंने रेखा को सपोर्ट किया था.
रेखा-बिस्वजीत का किसिंग विवाद
अब एक सीनियर फिल्म जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश ने इस किस्से पर रिएक्ट किया है. हिंदी रश संग बात करते हुए जर्नलिस्ट ने कहा- उस वक्त रेखा नई नई चेन्नई से आई थीं. फिल्म का नाम अंजाना सफर था. मैंने सुना कि डायरेक्टर ने जानबूझकर कंट्रोवर्सी खड़ी करने की योजना बनाई थी. शूटिंग शुरू होने से पहले डायरेक्टर ने बिस्वजीत के कान में जाकर कहा- इस लड़की को लिप-टू-लिप kiss करना. बिस्वजीत ने पूछा- गाल पर kiss करूं?
डायरेक्टर ने जवाब दिया- नहीं, ये सीन का हिस्सा है. लिप-टू-लिप kiss करना होगा. ज्योति के मुताबिक, डायरेक्टर से आदेश मिलने के बाद बिस्वजीत ने वैसा ही किया और रेखा फूट-फूटकर रोने लगीं. उस दिन की शूटिंग कैंसिल हो गई थी. हालांकि वो किसिंग शॉट पहले ही फिल्माया जा चुका था. बाद में फिल्म में इस्तेमाल भी हुआ.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा को kiss करते हुए बिस्वजीत बहक गए थे. कैमरा 5 मिनट तक रोल रहा. एक्टर रेखा को kiss करते रहे. रेखा ने बाद में कहा था कि उन्हें धोखा दिया गया. हालांकि बिस्वजीत ने सालों तक अपनी सफाई में यही कहा कि उन्होंने वही किया जो डायरेक्टर ने करने को कहा था.
बिस्वजीत-रेखा की किसिंग कंट्रोवर्सी दोबारा से लाइमलाइट में आने के बाद एक्टर की बेटी पल्लवी ने इस पूरे एपिसोड में पिता को गलत कहा. उन्होंने कहा कि उनके पिता को ये सीन करने से मना कर देना चाहिए था. या फिर उन्हें ऐसा करने से पहले रेखा की परमिशन लेनी चाहिए थी. तब रेखा टीनएजर थीं. वो ऐसे सीन्स के लिए तैयार नहीं रही होंगी. रेखा के लिए ये एक्सपीरियंस शॉकिंग रहा होगा.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क