भोजपुरी सिनेमा में सीएम योगी की दिलचस्पी, रवि किशन को दी खास सलाह

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम चाहते हैं कि भोजपुरी में इंटरनेशनल स्‍तर की फिल्‍में बनें, इसके लिए भोजपुरी इंडस्‍ट्री के लोगों को आगे बढ़कर काम करना होगा, सरकार इसमें हर संभव मदद को तैयार है

Advertisement
सीएम योगी संग रवि किशन सीएम योगी संग रवि किशन

aajtak.in

  • लखनऊ,
  • 28 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 3:18 PM IST

गोरखपुर के सांसद सह अभिनेता रवि किशन ने रविवार को यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से भोजपुरी सिनेमा के विकास को लेकर मुलाकात की. इस मुलाकात में रवि किशन ने योगी आदित्‍यनाथ को भोजपुरी फिल्‍मों के बारे में विस्‍तार से बताया और उनसे इस दिशा में सरकारी पहल का आग्रह किया, इसके बाद मुख्‍यमंत्री योगी अदित्‍यनाथ ने रवि किशन से कहा कि भोजपुरी सिनेमा जरूर आगे बढ़ रही है, लेकिन इसके स्‍तर को और ऊंचा करने की जरूरत है.

Advertisement

सीएम योगी ने रवि किशन से क्या कहा?

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम चाहते हैं कि भोजपुरी में इंटरनेशनल स्‍तर की फिल्‍में बनें, इसके लिए भोजपुरी इंडस्‍ट्री के लोगों को आगे बढ़कर काम करना होगा, सरकार इसमें हर संभव मदद को तैयार है, आप ऐसी फिल्‍मों का निर्माण करें, जिसका पहचान राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर हो. उन्‍होंने कहा कि भोजपुरी सिनेमा से आज भी एक वर्ग बिलकुल कटा हुआ है, उसे भी भोजपुरी सिनेमा से जोड़ने का प्रयास किया जाये, उत्तर प्रदेश के अंदर फिल्म इंडस्ट्रीज के क्षेत्र में अपार संभावनाएं छिपी हुई हैं, यहां भोजपुरी फिल्म की शूटिंग होने से स्थानी कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा और पूर्वांचल को भी नई पहचान मिलती दिख जाएगी. सीएम ने ये भी कहा कि उनकी रवि किशन संग शुभकामनाएं  हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि वे भोजपुरी फिल्म जगत को उत्तर प्रदेश में एक नई पहचान देंगे जिससे की यूपी का गौरव बढ़ सके.

Advertisement

रवि किशन ने मुलाकात के बाद क्या कहा?

इस मुलाकात के बाद रवि किशन ने बताया कि भोजपुरी यूपी-बिहार की भाषा है, आज भोजपुरी को देखने वाले करोड़ों दर्शक हैं, ऐसे में हम मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ जी के निर्देशों पर अमल करेंगे और भोजपुरी सिनेमा को आगे ले जाने का काम करेंगे, उन्‍होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने भोजपुरी को "नेशनल अवार्ड" तक पहुंचाने की मंशा प्रकट की. रवि किशन ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब उड़िया, कन्नड़, तेलुगु जैसी फिल्मों के तरह भोजपुरी को पूरी दुनिया में लोग जानेंगे और इसे खूब प्यार और सम्मान देंगे.
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »