'30 लोगों ने घेरा-छीना फोन', रवीना टंडन का खौफनाक खुलासा, बोलीं- जबरन घर में घुसा था आदमी

रवीना टंडन का एक वीडियो काफी वक्त पहले वायरल हुआ था, जिसपर खूब विवाद हुआ था. रवीना और उनके ड्राइवर पर महिला संग मारपीट करने के आरोप भी लगे थे. अब एक्ट्रेस ने पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है.

Advertisement
रवीना टंडन ने कार विवाद पर तोड़ी चु्प्पी (Photo: Instagram @officialraveenatandon) रवीना टंडन ने कार विवाद पर तोड़ी चु्प्पी (Photo: Instagram @officialraveenatandon)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:41 AM IST

रवीना टंडन करीब 2 साल पहले विवादों में घिर गई थीं. एक्ट्रेस और उनके ड्राइवर पर एक महिला संग कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप लगा था. भीड़ में झगड़ते हुए रवीना का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था. अब सालों बाद रवीना ने वायरल वीडियो के विवाद पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि असल में उस समय क्या हुआ था. 

Advertisement

रवीना ने बताया सच

ईटाइम्स संग बातचीत में वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ते हुए रवीना टंडन बोलीं- यह पूरी तरह से वसूली की साजिश थी. हमारे पास सीसीटीवी फुटेज थी, जिससे तुरंत सच सामने आ गया था. मैंने पहले भी कहा है कि सोशल मीडिया का फायदा भी है और नुकसान भी. वीडियो को इस तरह एडिट किया गया था कि सच्चाई अलग दिखे.

रवीना ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को एक वसूली की साजिश बताया था. एक्ट्रेस बोलीं- पुलिस ने कहा था कि यह पूरा मामला पैसे ऐंठने का प्लान था. वो लोग बस हंगामा करना चाहते थे. 

रवीना ने यह भी साफ किया कि वो सड़क पर आखिर क्यों उतरी थीं. एक्ट्रेस ने कहा कि कुछ लोग जबरदस्ती उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे. एक्ट्रेस बोलीं- मेरे घर के अंदर भीड़ घुसने की कोशिश कर रही थी. मेरे बच्चे घर पर थे और मेरे पति ऑफिस में थे. क्या मैं किसी को अपने घर में घुसने देती? मैं जरूर सामने खड़ी होती, लेकिन वो लोग हमें डराकर पैसों के लिए समझौता करना चाहते थे. 

Advertisement

रवीना के ड्राइवर पर लगे थे ये आरोप

वायरल वीडियो में एक शख्स ने दावा किया था कि रवीना के ड्राइवर ने उसकी मां को टक्कर मारी और जब उन्होंने सवाल किया तो रवीना ने खुद महिला के साथ मारपीट की. हालांकि जिस बिल्डिंग के पास यह घटना हुई थी, वहां के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि महिलाएं कार के पास जरूर थीं, लेकिन उन्हें टक्कर नहीं लगी थी. इसके बाद भीड़ भड़क गई और मामला बढ़ गया था.

रवीना ने बताया कि जब वो भीड़ से बात करने के लिए कार से उतरी थीं, तो उनके साथ धक्का-मुक्की हुई. वीडियो में वो यह कहते हुए भी सुनी गई थीं- प्लीज मुझे मत मारिए. वहीं आरोप लगाने वाले शख्स ने कहा था कि रवीना नशे में थीं और उन्होंने महिला पर हमला किया था.

वहीं, घटना के बाद कुछ लोग रवीना और उनके ड्राइवर को बिल्डिंग के अंदर तक घेरने आ गए थे. इसपर एक्ट्रेस ने कहा- वो बिना वजह मेरे ड्राइवर को दोष दे रहे थे, जबकि कुछ हुआ ही नहीं था. मैं उस इलाके के लोगों को जानती हूं. मैंने सोचा अगर ये महिलाएं किसी की मेहमान हैं तो मैं जाकर ड्राइवर की तरफ से माफी मांग लूंगी. लेकिन जैसे ही मैं बाहर गई, तो लगा कि वो उसी का इंतजार कर रहे थे. मेरा ड्राइवर अकेला था. वो लोग मेरे घर का वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे थे, तो उसने उनका फोन नीचे कर दिया. बस इसी बात पर वो महिला भड़क गई और कहने लगी कि तुमने मुझे कैसे छुआ, मैं तुम्हारे खिलाफ शिकायत कर दूंगी.'

Advertisement

रवीना ने बचाई थी ड्राइवर की जान

रवीना ने कहा कि उन्हें डर था कि उनके ड्राइवर पर झूठा मामला न लगा दिया जाए, इसलिए वो खुद बात करने बाहर गईं. एक्ट्रेस बोलीं- जैसे ही मैं बाहर आई, वहां करीब 30 लोग थे. मेरे ड्राइवर ने मुझे अंदर खींच लिया और मैंने पुलिस को फोन किया, लेकिन वो बाहर रह गया. इसके बाद लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया.

रवीना ने बताया कि अपने ड्राइवर को पिटता देख उन्होंने खुद गेट खोला और ड्राइवर को अंदर खींचकर बचाया था. इस बारे में रवीना बोलीं- मैंने उसे ऊपर जाकर बच्चों के साथ बैठने को कहा. वो लोग धमकी दे रहे थे कि अगर ड्राइवर को बाहर नहीं दिया तो उसका शव मिलेगा. क्या आप सोच सकते हैं कि यह सब बांद्रा जैसे इलाके में हो रहा था?

रवीना ने कहा कि उनका ड्राइवर पिछले 10 साल से उनके साथ है और परिवार जैसा है. रवीना बोलीं- अगर मैं उसे बाहर छोड़ देती, तो वो उसे बुरी तरह मारते और वो अस्पताल पहुंच जाता. यह सब सिर्फ इसलिए हो रहा था, क्योंकि वो चाहते थे कि मैं बाहर आकर पैसे देने की बात मान लूं. हम तीन महिलाएं थीं और सामने करीब 30 लोग थे. यह बहुत डराने वाला था. जब मैंने पुलिस को फोन करने की बात कही तो उन्होंने मेरा फोन भी छीन लिया था. 

Advertisement

घर में घुस गया था शख्स

रवीना ने यह भी दावा किया कि एक शख्स उनके घर के अंदर तक घुस आया था, जिसे उन्होंने खुद बाहर निकाला. एक्ट्रेस ने कहा- यह दुखद है कि अब सेलेब्रिटी को निशाना बनाकर ऐसी घटनाएं हो रही हैं. 

आखिर में रवीना ने बताया कि जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा, तो यह साफ हो गया था कि शिकायत गलत थी और वो नशे में भी नहीं थीं. इससे यह साबित हुआ कि उस दिन जो आरोप लगाए गए थे, वो सही नहीं थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement