बधाई हो! इस दिन विजय देवरकोंडा की दुल्हन बनेंगी रश्मिका मंदाना, ग्रैंड होगा रिसेप्शन

इंतजार खत्म हुआ...रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की वेडिंग डिटेल सामने आ चुकी है. रश्मिका और विजय इसी महीने शादी करके हमेशा के लिए दो से एक होने वाले हैं. दोनों के फैंस उनके लिए काफी खुश हैं.

Advertisement
रश्मिका-विजय की शादी तय (Photo: Screengrab) रश्मिका-विजय की शादी तय (Photo: Screengrab)

अब्दुल बशीर

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:16 PM IST

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कब शादी करेंगे? फैंस लंबे समय से इस सवाल का जवाब जानने के लिए बेकरार हैं. मगर अब इंतजार खत्म हुआ. आखिर रश्मिका और विजय की वेडिंग डेट का खुलासा हो गया है. आइए बताते हैं कि फैंस के फेवरेट कपल रश्मिका और विजय किस दिन सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूजे का हाथ थामने वाले हैं. 

Advertisement

विजय की होने को तैयार रश्मिका

लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, रश्मिका और विजय की शादी इसी महीने होगी. दोनों 26 फरवरी को शादी रचाएंगे. जी हां, विजय देवरकोंडा और रश्मिका की वेडिंग के लिए इनविटेशन भी भेजे जा चुके हैं. वेडिंग कार्ड में छपी जानकारी के मुताबिक, रश्मिका और विजय 26 फरवरी को परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे. दोनों का वेडिंग फंक्शन इंटीमेट होगा. 

फरवरी में शादी के बाद 4 मार्च 2026 को कपल का ग्रैंड रिसेप्शन होगा. रिसेप्शन पार्टी शाम 7 बजे से हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में होगी. रश्मिका और विजय की वेडिंग डिटेल्स सामने आने के बाद से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. फैंस दोनों को दुल्हन-दूल्हा के जोड़े में देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. 

रश्मिका-विजय का वेडिंग इनविटेशन

 

Advertisement

बता दें कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा लंबे समय से एक दूसरे को सीक्रेटली डेट कर रहे हैं. हालांकि, कई दफा वेकेशन से दोनों की तस्वीरें लीक हो चुकी हैं. दोनों हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. 

रश्मिका और विजय फिल्म 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' फिल्म में भी साथ काम कर चुके हैं. यहीं से उनकी डेटिंग की चर्चा शुरू हुई थी. अक्टूबर 2025 में दोनों को लेकर रिपोर्ट्स आई थीं कि उन्होंने गुपचुप सगाई कर ली है. मगर फिर भी दोनों में से किसी ने भी न रिलेशनशिप की खबरों पर रिएक्ट किया और न सगाई की खबरों पर कुछ कहा. मगर अब ये साफ हो गया है कि कपल लंबी डेटिंग के बाद हमेशा के लिए एक होने जा रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »