राशा ने कराई स्टार किड्स की बदनामी? भड़कीं मां रवीना, दी चुनौती- सबूत है तो सामने लाओ

फिल्म आजाद के गाने उई अम्मा से सुर्खियों में आईं राशा थडानी पर नेगेटिव PR कराने के आरोप लगे. अब मां रवीना टंडन ने इंटरव्यू में इन अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया. जानिए पूरा मामला.

Advertisement
राशा के बचाव में आईं रवीना (Photo: Instagram @Rashathadani) राशा के बचाव में आईं रवीना (Photo: Instagram @Rashathadani)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:06 PM IST

बॉलीवुड में इन दिनों कई स्टार किड्स डेब्यू कर रहे हैं, लेकिन रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की एंट्री ने दर्शकों को खासा चौंका दिया. फिल्म आजाद के गाने उई अम्मा में उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया. कई लोगों ने उनकी स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की और कहा कि वह अपने साथ के स्टार किड्स से बेहतर नजर आईं.

Advertisement

हालांकि तारीफ के साथ-साथ अफवाहें भी शुरू हो गईं. सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि ‘उई अम्मा’ की सफलता के बाद राशा ने कथित तौर पर दूसरे स्टार किड्स के खिलाफ नेगेटिव पीआर कराया. अब इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू में इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया.

‘वो सब बच्चे हैं’

रवीना ने कहा, “जब राशा का गाना ‘उई अम्मा’ आया, तो ट्रोल्स और फैंस ने उसकी तुलना दूसरे स्टार किड्स से करनी शुरू कर दी. मैं नाम नहीं लेना चाहती, लेकिन वो सब बच्चे हैं.” उन्होंने बताया कि राषा के डेब्यू के दौरान सोशल मीडिया पर खूब तुलना हुई. कुछ लोग राशा की तारीफ कर रहे थे, तो कुछ दूसरे स्टार किड्स का समर्थन कर रहे थे. वहीं कुछ लोग बेवजह नकारात्मक बातें भी फैला रहे थे.

Advertisement

रवीना ने कहा कि बात तब बिगड़ी जब पीआर से जुड़ी अफवाहें सामने आईं. कुछ लोगों ने यह मान लिया कि दूसरे कलाकारों को ट्रोल करने के पीछे राशा का हाथ है और वह खुद को बेहतर दिखाने के लिए नेगेटिव पीआर करवा रही हैं.

रवीना ने साफ कहा, “अपने पूरे करियर में मैंने कभी पीआर नहीं रखा. हमारा परिवार ऐसा नहीं है कि हम अपने दोस्तों के बच्चों को नीचा दिखाएं, जिन्हें हमने बचपन से बड़ा होते देखा है.” उन्होंने यह भी कहा कि जो ट्रोल्स कमेंट कर रहे हैं, वे कोई भी हो सकते हैं—फैंस या सोशल मीडिया यूजर्स. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर किसी के पास कोई सबूत है तो सामने लाए.

‘अफवाहें बहुत उड़ती हैं’

रवीना ने आगे कहा, “ये अफवाहें भी बहुत उड़ती हैंय” उन्होंने कहा कि आजकल बिना किसी आधार के पीआर मशीनरी का आरोप लगा दिया जाता है. उनके मुताबिक, कोई भी इतना गलत नहीं हो सकता कि खुद को आगे बढ़ाने के लिए दूसरों को जानबूझकर गिराए.

रवीना ने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में सच ज्यादा दिन तक छिप नहीं सकता और झूठी कहानियां ज्यादा समय तक नहीं टिकतीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »