जब रणवीर ने अचानक गोद में उठाया, चौंक गई थीं शेफाली शाह, याद की पहली मुलाकात

धुरंधर 2 के बढ़ते क्रेज के बीच शेफाली शाह ने रणवीर सिंह के लिए दिल छू लेने वाला नोट लिखा है. वो दिल धड़कने दो फिल्म में उनकी मां का किरदार निभा चुकी हैं. शेफाली ने अपने नोट में बताया कि रणवीर बिल्कुल भी पोलाइट नहीं हैं. ऐसा उन्होंने क्यों कहा पढ़ें इस खबर में.

Advertisement
धुरंधर एक्टर पर फिदा शेफाली शाह (Photo: Instagram @shefalishahofficial) धुरंधर एक्टर पर फिदा शेफाली शाह (Photo: Instagram @shefalishahofficial)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

रणवीर सिंह स्टारर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के दो हफ्तों में ही 1400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. एक्टर की जमकर तारीफ हो रही है. अब 'दिल धड़कने दो' फिल्म में रणवीर की मां का किरदार निभाने वालीं शेफाली शाह ने भी उनके बारे में कुछ बातें कही हैं. शेफाली ने इंस्टाग्राम पर रणवीर के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है. और साथ ही बताया है कि वो बिल्कुल भी पोलाइट और शांत किस्म के इंसान नहीं हैं. एक्ट्रेस ने उनसे अपनी पहली मुलाकात को भी याद किया.

Advertisement

शेफाली ने याद किया वो पल

शेफाली ने एक अवॉर्ड फंक्शन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जब मैं पहली बार रणवीर से मिली, वो बिल्कुल ऐसे ही थे. मैं ‘गल्ला गुडियां’ गाने की डांस रिहर्सल में स्टूडियो में थी. सारे एक्टर्स धीरे-धीरे आ रहे थे और मैं साइड में खड़ी थी, थोड़ा ऑक्वर्ड महसूस करते हुए सबको स्माइल देकर हेलो कर रही थी.

उन्होंने आगे बताया- अचानक पीछे से किसी ने मुझे उठा लिया. मैं गुस्सा होने ही वाली थी कि तभी एक एक्साइटेड आवाज आई-‘शेफू, चलो एक धमाकेदार फिल्म बनाते हैं.’ वो रणवीर थे. हमारी पहली मुलाकात ऐसे ही हुई और उसी पल हम एक टीम बन गए. यही रणवीर हैं और इसी वजह से मैं उन्हें इतना पसंद करती हूं. उनके अंदर कोई फिल्टर नहीं है. वो जो महसूस करते हैं, पूरी ईमानदारी से दिखाते हैं, बिल्कुल बच्चे की तरह.

Advertisement

'पॉलिटिकल नहीं हैं रणवीर'

शेफाली ने आगे कहा- उनकी एनर्जी, जोश और गर्मजोशी इतनी ज्यादा है कि सामने वाला भी उसी में बह जाता है. वो लोगों को बहुत अहमियत देते हैं, जो दिल को छू लेने वाली बात है. वो 100% टीम प्लेयर हैं. उन्हें पता है कि हर किरदार की अहमियत क्या है और कब पीछे हटकर दूसरे को सपोर्ट करना है. ये तभी आता है जब इंसान अंदर से बहुत सिक्योर हो और समझता हो कि फिल्म टीमवर्क होती है, किसी एक की जीत नहीं.

उन्होंने एक किस्सा शेयर करते हुए लिखा- दिल धड़कने दो रिलीज होने के बाद वो चुपचाप थिएटर गए थे और बाद में मुझे मैसेज करके मेरी तारीफ की. उनकी तारीफ भी उनकी तरह ही होती है- बिल्कुल खुलकर. वो न ज्यादा फॉर्मल होते हैं, न ही पोलाइट हैं, न पॉलिटिकली करेक्ट होने की कोशिश करते हैं और न ही दिखावे के.  वो जैसे हैं, वैसे ही रहते हैं, वो जो भी फील करते हैं दिल से करते हैं- पूरी तरह जेनुइन.

आखिर में शेफाली ने कहा- मैं रणवीर की बहुत बड़ी फैन हूं. अगर वो किसी फिल्म या एड में भी हों, तो मैं सिर्फ उनके लिए देखूंगी. वो बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं और हमेशा शानदार काम करते हैं. उनकी परफॉर्मेंस इतनी गहरी होती है, लेकिन वो उसे इतना आसान बना देते हैं. उनके काम में आपको रणवीर नहीं, सिर्फ किरदार दिखता है. चाहे वो बाजीराव हो, कपिल देव, खिलजी, जसकीरत या हमजा. रणवीर दिल से बहुत साफ हैं और थोड़े पागल भी और यही उनका असली जादू है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement