रणवीर सिंह की अगली फिल्म पर नहीं FWICE के 'बैन'' का असर! अगस्त में शुरू होगा 'प्रलय' का शूट

रणवीर सिंह डॉन 3 छोड़ने के विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म मेकर्स के गुस्से के बाद FWICE ने रणवीर के खिलाफ 'नॉन-कोऑपरेशन' का आदेश जारी कर दिया है. लेकिन उनकी अगली जॉम्बी थ्रिलर फिल्म 'प्रलय' पर इस बैन का कोई असर नहीं होने वाला है और फिल्म अपने तय शेड्यूल पर ही शुरू होगी.

Advertisement
रणवीर सिंह की अगली फिल्म 'प्रलय' पर नहीं 'बैन' का कोई असर (Photo: Screengrab) रणवीर सिंह की अगली फिल्म 'प्रलय' पर नहीं 'बैन' का कोई असर (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

सुपरस्टार रणवीर सिंह का नाम इन दिनों फिल्म गलियारों में खूब चर्चा में है. धुरंधर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से बॉलीवुड को 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस देने वाले रणवीर पर डॉन 3 छोड़ने को लेकर तगड़ा संग्राम छिड़ा हुआ है. फिल्म के मेकर्स जहां नुकसान का हवाला देते हुए उन पर कानूनी एक्शन की तैयारी में हैं, वहीं हाल ही में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े संगठन FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयीज) ने रणवीर के खिलाफ 'नॉन-कोऑपरेशन' का आदेश दे दिया है. इसका मतलब यह है कि FWICE के सदस्य, 5 लाख कलाकारों और टेक्नीशियन्स में से कोई भी उस फिल्म पर काम नहीं करेगा जिसमें रणवीर सिंह होंगे.

Advertisement

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा था कि रणवीर की आने वाली फिल्मों पर इस 'बैन' जैसे आदेश का क्या असर होगा? लेकिन रणवीर के फैंस को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनकी अगली मच-अवेटीड फिल्म प्रलय का शूट तय शेड्यूल के हिसाब से ही आगे बढ़ने जा रहा है.

अगस्त में शुरू होगी 'प्रलय'
रणवीर सिंह की अगली फिल्म एक जॉम्बी थ्रिलर है. जाने-माने फिल्ममेकर हंसल मेहता की फिल्म प्रलय में रणवीर लीड रोल प्ले कर रहे हैं. FWICE के आदेश के बाद इस फिल्म पर संकट के बादल मंडराते दिख रहे थे, लेकिन अब बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट में साफ हो गया है कि प्रलय अपने ओरिजिनल प्लान के हिसाब से ही आगे बढ़ रही है.

एक सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया, 'सबकुछ बिल्कुल ऑर्डर में है और वैसे ही आगे बढ़ रहा है जैसे प्लान किया गया था. FWICE के इस गैर-कानूनी आदेश का फिल्म पर कोई भी असर नहीं पड़ा है. प्रलय का शूट इसी साल अगस्त से फ्लोर्स पर चला जाएगा.'

Advertisement

इस बीच ध्यान देने वाली बात यह भी है कि प्रलय के मेकर्स ने अभी तक इस फिल्म की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट शेयर नहीं की है. ना ही मेकर्स की तरफ से शूटिंग का शेड्यूल सार्वजनिक तौर पर कंफर्म किया गया है और ना ही रणवीर से जुड़े इस ताजा विवाद को लेकर कोई आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया गया है.

'प्रलय' पर टिकी हैं फैंस की नजरें
रणवीर की इस फिल्म पर ऑडियंस की नजरें इसलिए भी टिकी हैं क्योंकि यह हिंदी सिनेमा के लिए एक बिल्कुल अलग और अनोखी कहानी होने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह जीवन का अंत होने की कगार पर खड़ी धरती और तबाह हो चुकी मुंबई के बैकड्रॉप पर सेट एक जॉम्बी थ्रिलर है. फिल्म में तगड़े विजुअल इफेक्ट्स (VFX) का इस्तेमाल किया जाएगा और इसे एक ग्रैंड स्केल पर शूट किया जाना है.

प्रलय को हंसल मेहता के बेटे जय मेहता डायरेक्ट करने वाले हैं. जय इससे पहले स्कैम 1992 और लुटेरे जैसी दो दमदार और सुपरहिट वेब सीरीज डायरेक्ट कर चुके हैं. रियलिटी से जुड़े और बारीकियों से भरे शोज डायरेक्ट करने के लिए मशहूर जय मेहता इस जॉम्बी थ्रिलर को कैसा ट्रीटमेंट देते हैं, इस पर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि धुरंधर से बॉक्स ऑफिस हिला चुके रणवीर सिंह इस प्रलय के साथ थिएटर्स में क्या कमाल करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »