रणदीप हुड्डा ने दिखाया बेटी का चेहरा, रिवील किया नाम, ज‍िसका मतलब है बहुत खास

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी लिन लैशराम ने बेटी को जन्म दिया है. एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर न्यू बॉर्न बेबी की झलक भी दिखाई है.

Advertisement
रणदीप हुड्डा बने पिता (Photo: Instagram/randeephooda) रणदीप हुड्डा बने पिता (Photo: Instagram/randeephooda)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

बॉलीवुड के दमदार एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम के जीवन में खुशियों ने दस्तक दी है. लिन ने 1 महीने पहले यानी 10 मार्च को एक प्यारी सी नन्ही परी को जन्म दिया था, जिसके बाद से हुड्डा परिवार में जश्न का माहौल है.

रणदीप ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर किया और अपनी नन्हीं बिटिया की पहली झलक दिखाई. एक्टर की इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

Advertisement

रणदीप की शेयर की गई पोस्ट में आप देख सकते हैं कि उनकी पत्नी लिन लैशराम अपनी बेटी को बड़े ही प्यार और सुकून से अपनी बांहों में लिए नजर आ रही हैं.  रणदीप ने अपनी बेटी को 'अपनी दुनिया का नया केंद्र' बताया है.

बेटी का नाम किया रिवील
रणदीप हुड्डा ने पिता बनने के इस भावुक पल को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक दिल छू लेने वाली शेयर किया.. उन्होंने न केवल अपनी खुशी जाहिर की, बल्कि अपनी बेटी के नाम का खुलासा भी कर दिया है.  रणदीप ने बताया कि उन्होंने अपनी लाडली का नाम 'न्योमिका हुड्डा' (Nyomika Hooda) रखा है. एक्टर ने लिखा कि न्योमिका का अर्थ है— 'भगवान की कृपा, स्वतंत्रता और आसमान की तरह असीम.'

बेटी के नाम पर कपल का रिएक्शन
अपनी खुशी शेयर करते हुए, रणदीप और लिन ने कहा, 'हमारी बेटी का नाम रखना हमारे लिए एक बेहद खास और इमोशनल पल रहा है. जैसे ही हमने 'न्योमिका' नाम सुना, हमें लगा कि यही नाम बिल्कुल सही है. पिछला एक महीना हमारे लिए सबसे शानदार तरीके से जीवन बदलने वाला रहा है, और माता-पिता के तौर पर हम इस नई यात्रा के हर पल को जी रहे हैं.' 

2023 में की थी शादी
एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने साल 2023 में शादी की थी. उन्होंने मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाज से शादी की थी. उनकी शादी रिवाजों के कारण भी काफी सुर्खियों में रही थी. बता दें कि 10 मार्च 2026 को रणदीप की बेटी का जन्म हुआ था. अब करीब 1 महीने बाद बेटी की तस्वीर शेयर, उसके नाम से भी पर्दा उठा दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement