रणबीर ने किराये पर चढ़ाया वो घर, जहां आल‍िया से की थी शादी, म‍िलेगा इतना रेंट

रणबीर कपूर ने अपने पाली हिल स्थित 'वास्तु' अपार्टमेंट को किराए पर दे दिया है, जहां उन्होंने आलिया भट्ट से शादी की थी. यह अपार्टमेंट 2460 वर्ग फीट में फैला है और इसका मासिक किराया 11 लाख रुपये है.

Advertisement
रणबीर कपूर ने की महंगी डील (Photo: Social Media) रणबीर कपूर ने की महंगी डील (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के पाली हिल वाले अपार्टमेंट वास्तु को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर ने अपना अपार्टमेंट 'वास्तु' को किराए पर दे दिया है. ये वही अपार्टमेंट हैं जहां रणबीर ने आलिया से शादी रचाई थी. 

रेंट से इतना कमाएंगे रणबीर
रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच खबर आई कि उन्होंने अपनी पुरानी लग्जरी प्रॉपर्टी को किराये पर दे दिया है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पाली हिल स्थित रणबीर के अपार्टमेंट का मासिक किराया 11 लाख रुपये है. डील पांच साल के लिए पक्की हुई है. 19 मई 2026 को ये लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट रजिस्टर्ड हुआ. रणबीर का अपार्टमेंट 'वास्तु' बिल्डिंग के सातवें फ्लोर पर है. 2,460 वर्ग फीट में फैले हुए इस अपार्टमेंट को रणबीर ने 2016 में 35 करोड़ में खरीदा था, जिसे गौरी खान ने डिजाइन किया था. 

Advertisement

रिपोर्ट में बताया गया कि अपार्टमेंट को आदित्य शुक्ला ने किराए पर लिया है. डील में 45 लाख की सिक्योरिटी डिपॉजिट है और 5 परसेंट बढ़ोतरी का क्लॉज शामिल किया गया है. 

रणबीर और आलिया हाल ही में अपने नए बंगले कृष्णा राज में शिफ्ट हुए हैं. ये उनका पुश्तैनी घर है, जिसे रणबीर ने रेनोवेट करवाया था. रिपोर्ट्स के अनुसार इस बंगले की कीमत 250 करोड़ रुपये है. रणबीर और आलिया का घर मुंबई के फेमस सेलिब्रिटी होम में से एक है. ये प्रॉपर्टी 80 साल पुरानी है, जो ऋषि कपूर और नीतू कपूर के हिस्से आई थी. बंगले में एक कमरा ऋषि कपूर को डेडिकेट किया गया है. कुछ दिन पहले रणबीर ने आयोध्या में भी एक जमीन खरीदी है. 

'वास्तु' में हुई थी शादी 
14 अप्रैल 2022 को रणबीर ने वास्तु में ही आलिया संग सात फेरे लिए थे. इस घर से उनकी शादी की यादें जुड़ी हैं. अब इसे किराए पर देकर उन्होंने बड़ा फैसला लिया है. एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. 4 हजार करोड़ की लागत से बनी फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में दिखेंगे, जबकि सनी देओल हनुमान का रोल निभा रहे हैं. माता सीता का रोल साई पल्लवी को मिला है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement