'VFX में कमी ढूंढना छोड़ो, साथ आकर फिल्म को सपोर्ट करो', रामायण की रिलीज से पहले यश की अपील

बीते दिन हैदराबाद में रामायण फिल्म का स्पेशल इवेंट हुआ, जहां सुपरस्टार यश ने अपनी फिल्म पर बात की. उन्होंने फैंस से गुहार लगाई कि फिल्म में VFX की कमी निकालने से बेहतर इसे ज्यादा से ज्यादा मात्रा में सपोर्ट करना चाहिए.

Advertisement
रामायण के लिए यश की अपील (Photo: ITGD) रामायण के लिए यश की अपील (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:04 AM IST

फिल्म रामायण की रिलीज अब कुछ ही दिन दूर है. आज दशहरा के मौके पर इसकी एडवांस बुकिंग की भी शुरुआत हो गई है. ये एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे ग्लोबल मार्केट में भी बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा. DNEG वाले नमित मल्होत्रा इसके प्रोड्यूसर हैं, जिनकी कंपनी अपने वर्ल्ड-क्लास वीएफएक्स के लिए जानी जाती है. उन्हें अपने काम के लिए अभी तक 8 ऑस्कर मिल चुके हैं. 

Advertisement

यश ने लगाई गुहार

DNEG एक ऐसी कंपनी है जिसने क्रिस्टोफर नोलन, मार्वल, डीसी जैसी बड़ी फिल्में बनाने वालों के लिए काम किया है. ऐसे में जब नमित मल्होत्रा ने भारत में रामायण बनाने का ऐलान किया, तब लोगों की उम्मीदें अपने आप इससे बढ़ गईं. हालांकि कई लोग ऐसे भी थे जिन्हें इसके VFX से सबसे ज्यादा दिक्कत हुई.

उनके मुताबिक, रामायण का VFX वर्ल्ड-क्लास नहीं था. मगर यश ने बीते दिन फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान ऑडियंस से अपील करते हुए कहा कि फिल्म के VFX में छोटी-छोटी कमियां ढूंढने से बचें. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के प्रयासों का भी समर्थन किया. 

यश ने हैदराबाद में कहा- प्लीज, VFX या किसी दूसरी चीज में छोटी-छोटी कमियां निकालने की कोशिश मत कीजिए. ऐसा मौका बार-बार नहीं आएगा. ये फिर कभी नहीं बनेगी, अगर हमने नमित मल्होत्रा जैसे लोगों को खो दिया, तो हम कई साल पीछे चले जाएंगे. हमें फिर से वहीं से शुरुआत करनी पड़ेगी. नमित ने सही इरादे से इस फिल्म को बनाने की कोशिश की है. वो लोगों की आलोचना और सुझावों को हमेशा स्वीकार करते हैं और फिल्म को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं.

Advertisement

यश ने फैंस से क्या अपील की?

यश ने कहा कि ऑडियंस को फिल्म को पहले से बनी राय के आधार पर देखने के बजाय खुले दिमाग से देखना चाहिए. उन्होंने अलग-अलग भाषाओं की फिल्म इंडस्ट्री से भी एक साथ आने की अपील की. यश ने कहा- मैं सभी फैंस से अपील करता हूं. चाहे तेलुगु इंडस्ट्री हो, कन्नड़, मलयालम, तमिल या हिंदी फिल्म इंडस्ट्री, अगर आपको ये फिल्म पसंद आती है, तो आइए एक साथ मिलकर भारतीय सिनेमा को दुनिया भर में पहुंचाते हैं.

बता दें कि फिल्म रामायण में नमित मल्होत्रा के साथ यश भी बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं. वहीं वो रावण बनकर छाने को भी तैयार हैं. उनके अलावा फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे, जिसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »