'रामायण' का ट्रेलर देख हैरान हुए पाकिस्तानी, बजट ने उड़ाए होश, बोले- इतना पैसा कहां से आया?

पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर्स ने रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की तारीफ की है और इसके VFX, विज़ुअल्स, म्यूजिक और यश व साई पल्लवी की परफॉर्मेंस पर रिएक्शन दिया है.

Advertisement
रामायण के ट्रेलर पर पाकिस्तानियों का रिएक्शन? (Photo: Social Media) रामायण के ट्रेलर पर पाकिस्तानियों का रिएक्शन? (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:12 PM IST

नितेश तिवारी की 'रामायण' का ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज हुआ और इसने भारत के बाहर भी लोगों का ध्यान खींचा है. जहां देश भर में फैन्स फिल्म के स्केल, कास्टिंग और विजुअल इफेक्ट्स पर चर्चा कर रहे हैं, वहीं कई पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर्स ने भी इस पौराणिक महाकाव्य की पहली झलक पर रिएक्शन दिया हैं.

रावण के रूप में यश के लुक से लेकर भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर और सीता के रूप में साई पल्लवी के लुक तक, ट्रेलर की कई चीजों को पड़ोसी मुल्क के दर्शकों ने भी सराहा है. कुछ लोगों को फिल्म की प्रोडक्शन वैल्यू और जिस बड़े पैमाने पर कहानी को दिखाया गया है, वह बात बहुत पसंद आई.

Advertisement

पाकिस्तानियों का रिएक्शन
पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर पर अपना रिएक्शन पोस्ट की और माना कि वह इस प्रोजेक्ट में लगाए गए पैसे और तकनीकी रिसोर्सेज को देखकर हैरान थे.

उन्होंने कहा, 'एक पाकिस्तानी दर्शक के तौर पर मैं कहूंगा कि 'रामायण' का ट्रेलर आ गया है, और भारत और बॉलीवुड को इतना पैसा कहां से मिल रहा है?'

माविया ने शुरू में फिल्म का बजट 1,000 करोड़ रुपये बताया और इसके महंगे दिखने वाले विज़ुअल इफेक्ट्स की तारीफ की. उन्होंने कहा, 'जरा सोचिए कि फिल्म का बजट 1,000 करोड़ रुपये है, और साफ दिख रहा है कि फिल्म को कितने बड़े पैमाने पर बनाया गया है. VFX बहुत महंगे हैं; उन्होंने VFX के लिए हॉलीवुड के लोगों को बुलाया है.'

हालांकि उन्होंने कहा कि फिल्म भारतीय इतिहास और हिंदू धार्मिक परंपरा पर आधारित है, लेकिन एक दर्शक के तौर पर उन्हें ट्रेलर बहुत पसंद आया. उन्होंने कहा, 'एक पाकिस्तानी होने के नाते मैं कह रहा हूं कि 'मैं ट्रेलर देखकर एक्साइटेड हो गया हूं'.

Advertisement

बाद में कई यूजर्स ने कमेंट्स में बजट के आंकड़े को सही किया और बताया कि रिपोर्ट्स के अनुसार, दो पार्ट्स में बनने वाले इस प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग 4,000 करोड़ रुपये है.

माविया ट्रेलर में रणबीर और यश को दिखाए जाने के तरीके से भी प्रभावित हुए. उन्होंने कहा कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा में पहले कभी इतने बड़े पैमाने पर बनी किसी भी फिल्म जैसी नहीं लग रही थी. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों मुख्य एक्टर्स की परफॉर्मेंस चर्चा का विषय बनेगी. उन्होंने कहा, 'यह देखना दिलचस्प होगा कि एक्टिंग के मामले में रणबीर कपूर और यश में से कौन बाजी मारता है.'

रामायण पर फिदा पाकिस्तानी
एक और पाकिस्तानी यूट्यूबर हसनाट खान, यश के 'रावण' वाले लुक से बहुत प्रभावित हुए. अपने रिएक्शन के दौरान उन्होंने कहा, 'रावण का लुक जबरदस्त है यार. क्या जबरदस्त ट्रेलर है.'

हसनाट ने एक्शन सीन के टेक्निकल काम की भी तारीफ़ की. उन्होंने कहा, 'उन्होंने एनिमेशन, CGI और स्टंट्स पर बहुत अच्छा काम किया है. सभी विजुअल्स बहुत अच्छे हैं.' ट्रेलर में बड़े पैमाने पर दिखाए गए युद्ध के दृश्यों को देखकर वे बार-बार 'वाह' कहते रहे.

वहीं एक और चैनल, 'ईमान मोअज्जम एंटरटेनमेंट' ने साई पल्लवी के सादगी भरे लुक की तारीफ की. रिएक्शन में कहा गया, 'साई पल्लवी सीता के रूप में बहुत खूबसूरत लग रही हैं. उनकी सादगी और पारंपरिक लुक साफ दिख रहा है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »