भारतीय सिनेमा को ग्लोबल बनाने आ रहे हैं 'राम'! इन वजहों से खास है रणबीर की रामायण का टीजर लॉन्च

हनुमान जयंती पर सिर्फ रामायण का टीजर नहीं आ रहा, इंडियन सिनेमा के ग्लोबल सफर की शुरुआत भी होगी. स्केल, स्टाइल और सिनेमा के लेवल में ये फिल्म इंटरनेशनल प्रोडक्शंस को टक्कर दे रही है. ग्लोबल ऑडियंस के लिए इंडिया की कहानी लेकर आ रही रामायण भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक सफर की शुरुआत है.

Advertisement
इंडियन सिनेमा को ग्लोबल बनाएंगे 'राम'! (Photo: ITGD) इंडियन सिनेमा को ग्लोबल बनाएंगे 'राम'! (Photo: ITGD)

सुबोध मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:20 PM IST

भारत की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक नमित मल्होत्रा की रामायण का इंतजार बस अब खत्म होने को है. 2 अप्रैल को, हनुमान जयंती पर रामायण से पहला टीजर सामने आने वाला है. ये फिल्म के मुख्य किरदार, राम का कैरेक्टर रिवील होगा. इस रामायण का इंतजार इंडियन सिनेमा फैन्स तब से कर रहे हैं, जब 2017 में ये पहली बार अनाउंस हुई थी. पहली अनाउंसमेंट से लेकर बड़े पर्दे पर आने तक नमित मल्होत्रा के इस प्रोजेक्ट में बहुत कुछ बदला है, लेकिन नहीं बदली तो सिर्फ एक चीज— विजन.

Advertisement

9 साल पहले भी नमित का दावा था कि ये फिल्म रामायण को ऐसे स्केल पर लेकर आएगी, जो भारतीय सिनेमा ने पहले नहीं देखा. पिछले साल जुलाई में जब इस रामायण फिल्म का पहला इंट्रोडक्शन वीडियो सामने आया, तो ये वादा पूरा होने का हिंट मिलने लगा था. अब रामायण का टीजर एक ऐसे सफर की शुरुआत होगा, जो दिवाली पर फिल्म की रिलीज तक भारतीय सिनेमा के ग्लोबल होने की नई कहानी लिखेगा.

कभी न देखा गया स्केल
रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा बता चुके हैं कि दो पार्ट्स में आ रही उनकी ये फिल्म करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में शूट हुई है. ये बजट रामायण को सबसे महंगा इंडियन फिल्म प्रोजेक्ट बना रहा है. रामायण के लिए मोशन कैप्चर की ऐसी तकनीकें लगी हैं, जिनका इस्तेमाल इस स्केल पर इंडियन सिनेमा पहली बार देखेगा.

Advertisement

2000 फ्रेम प्रति सेकंड कैप्चर करने वाला Vicon Valkyrie System सिर्फ एक्टर्स की परफॉर्मेंस ही नहीं, उनके चेहरे के एक-एक एक्सप्रेशन रिकॉर्ड करता है. इंटरस्टेलर और अवतार जैसी टॉप हॉलीवुड फिल्मों में इस्तेमाल हुई परफॉर्मेंस कैप्चर और वॉल्यूम कैप्चर तकनीकें रामायण में भी इस्तेमाल हुई हैं. कई ऑस्कर विनिंग फिल्मों के ग्राफिक्स पर काम कर चुकी नमित की कंपनी DNEG ने रामायण के विजुअल्स पर काम किया है.

IMAX के लिए ये फिल्म खास तौर पर तैयार की गई है. कई भाषाओं में लाने के लिए इसे AI की ऐसी तकनीक से डब किया गया है कि एक्टर्स के होंठों के मूवमेंट से डबिंग होने का पता ही नहीं चलेगा. इन सारी तकनीकों का मकसद सिर्फ एक है— पौराणिक कहानियों में दर्ज ऐसा संसार क्रिएट करना, जिसे हम इन कहानियों के साथ इमेजिन करते हैं.

इन शानदार विजुअल्स को दो ऑस्कर विनर ए. आर. रहमान और हान्स जिमर तैयार कर रहे हैं. महीनों पहले आए इंट्रोडक्शन वीडियो में रामायण का लैंडस्केप तो पूरा नहीं दिखा था, मगर सिर्फ रहमान-जीमर के साउंडस्केप ने ही मंत्रमुग्ध कर दिया था.

घर से ग्लोबल होती भारतीय महागाथा
इंडिया के सिनेमा लवर्स ने लॉर्ड ऑफ द रिंग्स जैसी एपिक फिल्में खूब देखी हैं. हॉलीवुड के स्केल के साथ विदेशी महागाथाओं को हमने सरप्राइज होती आंखों से देखा है. पर रामायण वो फिल्म होने वाली है (अगर सब सही रहा तो), जो हमारे अपने देश, अपनी संस्कृति से निकली महागाथा होगी.

Advertisement

प्रभु श्रीराम की कहानी दुनिया भर में पहुंची हुई है. मगर उनकी गाथा को कल्पना के शानदार विजुअल देने वाली फिल्म अभी तक हमने नहीं बनाई थी. कम से कम इस तरह तो हरगिज नहीं कि दुनिया हमारी किसी कहानी को मुंह बाए देखे. रामायण ये बदलने वाली है. पहली बार भारत से निकली एक महागाथा इंटरनेशनल लेवल पर दुनिया भर के फिल्म लवर्स के सामने होगी.

असली पैन इंडियन कास्ट
रामायण में मर्यादा पुरुषोत्तम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर बॉलीवुड से हैं. सीता के रोल में नजर आने वालीं साई पल्लवी और रावण बने यश साउथ का चेहरा हैं. लक्ष्मण का रोल कर रहे रवि दुबे टीवी पर बहुत पॉपुलर हैं. भरत बने आदिनाथ कोठारे मराठी इंडस्ट्री से आते हैं. रिपोर्ट्स बताती हैं कि रामायण में इंडिया की लगभग हर इंडस्ट्री के एक्टर्स शामिल हैं.

जहां रामायण उत्तर-दक्षिण-पूरब-पश्चिम, पूरे भारत की संस्कृति का हिस्सा है, वहीं देश के हर हिस्से से एक्टर्स रामायण फिल्म का हिस्सा हैं. डायरेक्टर नितेश तिवारी ने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि ये रामायण पूरी तरह से ‘एक भारत’ की थीम को फॉलो करे.

रामायण के स्केल और नमित मल्होत्रा के नाम की वजह से ग्लोबल ऑडियंस की नजर इस फिल्म पर है. इसका टीजर इंडिया से पहले लॉस एंजेलिस में दिखाया जा चुका है और विदेशी जनता से जमकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. अगर नमित अपने 9 साल पुराने वादे को पूरा करने में आधे भी कामयाब हुए, तो रामायण पहली बार ग्लोबल जनता के लिए भारत से निकली एक शानदार कहानी बनेगी.

Advertisement

आगे चलकर इंडियन फिल्ममेकर्स इसके सेट किए हुए स्टैंडर्ड को पाने और पीछे छोड़ने की होड़ करेंगे. ये होड़ हर बार इंडियन सिनेमा का लेवल ऊंचा करती जाएगी. और ये सब शुरू होगा हनुमान जयंती पर आ रहे रामायण के टीजर से. गुरुवार, 2 अप्रैल को जब ये टीजर जनता के सामने आएगा, उसी के साथ इंडियन सिनेमा का एक नया सफर शुरू हो जाएगा. तो आप यानी इंडियन जनता, भगवान राम की धरती के लोग, रामायण से शुरू हो रहे इस ऐतिहासिक सफर के लिए तैयार हैं न!

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »