रामायण: रावण के किरदार में होंगे ऋतिक, फिल्म अवतार की कॉस्ट्यूम टीम डिजाइन करेगी लुक!

माइथोलॉजिकल ड्रामा रामायण के मेकर यूएस बेस्ड कॉस्ट्यूम टीम के साथ बातचीत चल रही है. इस कॉस्ट्यूम टीम ने हॉलीवुड की साइंस फिक्शन फिल्म अवतार के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे. अगर ये फाइनल हो जाता है तो रामायण में ऋतिक के रोल के लिए टीम कॉस्ट्यूम डिजाइन करेगी

Advertisement
ऋतिक और अवतार कास्ट ऋतिक और अवतार कास्ट

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2021,
  • अपडेटेड 2:31 PM IST

प्रोड्यूसर मधु मंटेना की रामायण को लेकर काफी बज है. फिल्म में ऋतिक रोशन के रावण का रोल निभाने की खबरें हैं. वहीं दीपिका पादुकोण के फीमेल लीड निभाने की चर्चा है. हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हो पाई है. इस सब के बीच खबरें हैं कि रामायण को खास बनाने के लिए मेकर्स हॉलीवुड फिल्म अवतार की कॉस्ट्यूम टीम के साथ बातचीत कर रहे हैं. 

Advertisement

रामायण में ऋतिक के लिए कौन करेगा कॉस्ट्यूम डिजाइन?    
Iwmbuzz ने सोर्स के हवाले से लिखा,  माइथोलॉजिकल ड्रामा रामायण के मेकर यूएस बेस्ड कॉस्ट्यूम टीम के साथ बातचीत चल रही है. इस कॉस्ट्यूम टीम ने हॉलीवुड की साइंस फिक्शन फिल्म अवतार के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे. अगर ये फाइनल हो जाता है तो रामायण में ऋतिक के रोल के लिए टीम कॉस्ट्यूम डिजाइन करेगी.


 

बड़े बजट पर फिल्म के बनने की चर्चा
फिल्म की बात करें तो रिपोर्ट्स हैं  कि ये लाइव-एक्शन ट्राइलॉजी होगी, जिसे 3डी में शूट किया जाएगा. इस फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया जाएगा. इसका बजट लगभग 500 करोड़ माना जा रहा है. अल्लू अरविन्द, नामित मल्होत्रा और मधु मंटेना इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. 

Advertisement


ये हैं ऋतिक के अपकमिंग प्रोजेक्ट
ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म वॉर को फैंस और क्रिटिक्स दोनों से ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी अहम रोल में थे. अब वॉर 2 को लेकर भी चर्चा हो रही है. इसके अलावा कृष 4 को लेकर भी काफी बज है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »