ड्रग्स केस में गिरफ्तार रकुल प्रीत सिंह के भाई, 2.6kg कोकीन बरामद, 30 लोगों के नाम का खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह ड्रग्स केस में फंसे हैं. हैदराबाद के कोकीन रैकेट में उनका नाम सामने आया है. इसमें 30 लोगों के नाम शामिल हैं. तेलंगाना एंटी नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने इस रैकेट का भंडाफोड़ किया है. अमन पेशे से स्ट्रगलिंग एक्टर हैं. वो कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके हैं.

Advertisement
रकुल प्रीत सिंह-अमन प्रीत सिंह रकुल प्रीत सिंह-अमन प्रीत सिंह

अपूर्वा जयचंद्रन

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 10:23 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. हैदराबाद के कोकीन रैकेट में उनका नाम सामने आया है. इस लिस्ट में 30 लोगों के नामों का खुलासा हुआ है. अमन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

मुश्किल में फंसे रकुल के भाई

तेलंगाना एंटी नारकोटिक्स डिपार्टमेंट को 2.6 किलो कोकीन मिला है. जिसे बेचने के लिए हैदराबाद लाया गया था. टीम ने इस रैकेट का भंडाफोड़ किया और 30 संभावित ग्राहकों की पहचान की. (इनमें एक शख्स एक्टर का रिश्तेदार भी है). ये सभी 30 नाम हैदराबाद कमिश्नर को आगे की जांच पड़ताल के लिए सौंपे गए हैं.

Advertisement

अमन स्ट्रगलिंग एक्टर हैं. वो कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके हैं. उन्हें ट्रैवलिंग का काफी शौक है. अमन को लेकर हुए विवाद पर अभी रकुल और उनकी फैमिली के किसी भी मेंबर का रिएक्शन नहीं आया है.

ड्रग्स केस में रकुल भी फंसी थीं

मालूम हो, साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस की जांच के दौरान रकुल का नाम भी सामने आया था. कई एक्ट्रेसेज का नाम इस केस से जुड़ा था. इसमें रकुल भी शामिल थीं. रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ में सारा अली खान और रकुल प्रीत का नाम लिया था. मीडिया में अपना नाम आने पर रकुल ने नाराजगी भी जताई थी.

खुद के खिलाफ मीडिया कवरेज रोकने की खातिर उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया था. एक्ट्रेस का कहना था उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. कोर्ट में रकुल के वकील ने दलील देते हुए कहा था कि एक्ट्रेस ना ही ड्रिंक करती हैं और ना स्मोक. इसके अलावा 2022 में ईडी ने रकुल से टॉलीवुड ड्रग मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ की थी.

Advertisement

वर्कफ्रंट पर, रकुल साउथ और बॉलीवुड मूवीज में काम करती हैं. उनकी पिछली रिलीज फिल्म इंडियन 2 थी. उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में 'मेरी पत्नी का रीमेक', 'इंडियन 3', 'दे दे प्यार दे 2' शामिल है. 2024 में रकुल की उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी से शादी हुई. उनकी शादी की सोशल मीडिया और बॉलीवुड गलियारों में कई दिनों तक चर्चा रही थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »