गुड न्यूज! 41 की उम्र में पापा बने राजकुमार, पत्रलेखा ने बेटी को दिया जन्म, एनिवर्सरी पर मिला तोहफा

राजकुमार राव और पत्रलेखा को उनकी शादी की 4th एनिवर्सरी पर बड़ा तोहफा मिला है. कपल मम्मी-पापा बन गए हैं. राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है.

Advertisement
पापा बने राजकुमार राव (PHOTO: Screengrab) पापा बने राजकुमार राव (PHOTO: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 15 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 2:07 PM IST

मुबारक हो! राजकुमार राव और पत्रलेखा पेरेंट क्लब में शामिल हो गए हैं. बॉलीवुड के पावरकपल के घर नई राजकुमारी का जन्म हुआ. एक्टर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैन्स से खुशखबरी शेयर की है. 

पापा बने राजकुमार राव 

अभिनेता राजकुमार राव पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी और एक्ट्रेस, पत्रलेखा ने बेटी को जन्म दिया है. कपल ने गुड न्यूज 15 नवबंर सुबह अपने फैंस के साथ शेयर की है. राजकुमार राव और पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हम चांद पर हैं. भगवान ने हमें हमारी चौथी शादी की सालगिरह पर सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है. 

Advertisement

राजकुमार के घर बेटी का जन्म हुआ है ये जानने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है. फैन्स और सेलेब्स उनकी नन्ही राजकुमारी पर प्यार लुटा रहे हैं. वरुण धवन ने कमेंट करते हुए लिखा कि क्लब में आप दोनों का स्वागत है. 

शादी के चार साल बाद बने पिता 
राजकुमार राव और पत्रलेखा 15 नवंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे. शनिवार को अपनी शादी के चार साल पूरे होने की खुशियां मना रहे थे. बेटी के जन्मदिन के बाद उनकी खुशियां डबल हो गई हैं. अब वो वेडिंग एनिवर्सरी और बेटी के बर्थडे का जश्न साथ मनाने वाले हैं.  

राजकुमार राव ने इस साल जुलाई में प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी, जिसके बाद हर तरफ से उन्हें बधाईयां मिलना शुरू हो गई थीं. पत्रलेखा ने कई इंटरव्यू में ये भी बताया था कि जब से वो प्रेग्नेंट हुई, राजकुमार राव पहले से ज्यादा उनका ख्याल रखने लगे हैं. पत्रलेखा ने पूरा यकीन जताया कि राजकुमार राव एक बेहतरीन पिता बनेंगे. 

Advertisement

एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि उन्होंने जब प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज अपनी मां से शेयर की थी, तो उनका रिएक्शन सबसे ज्यादा चौंकाने वाला था. क्योंकि उन्होंने हमसे इसकी उम्मीद छोड़ दी थी. वर्कफ्रंट की बात करें, तो राजकुमार राव नेटफिलिक्स की अगली फिल्म Toaster में नजर आने वाले हैं. फैन्स को उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. 

बाकी राजकुमार राव और पत्रलेखा को मम्मी-पापा बनने की ढेर सारी बधाई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »