पत्नी की मौत के बाद 12 साल के बेटे को अकेले पाला, 4 साल में भूली इंडस्ट्री, नहीं मिला काम

राहुल देव ने पत्नी की मौत के बाद एक्टिंग से ब्रेक लिया था. ताकि वे अपने बेटे सिद्धार्थ की परवरिश कर सकें. इस दौरान उन्हें इंडस्ट्री में वापसी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा.

Advertisement
राहुल देव ने क्यों फिल्मों से किया था किनारा? (Photo: Instagram @rahuldevofficial) राहुल देव ने क्यों फिल्मों से किया था किनारा? (Photo: Instagram @rahuldevofficial)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:25 AM IST

एक्टर राहुल देव ने 2009 में पत्नी की मौत के बाद एक्टिंग से दूरी बनाई थी. बेटे को पालने के लिए राहुल ने शोबिज से ब्रेक लिया था. क्योंकि पत्नी के जाने के बाद उन्हें सिंगल पेरेंट बनकर बेटे का ध्यान रखना था. अब एक इंटरव्यू में राहुल ने बताया इंडस्ट्री में वापसी करने पर उन्हें कितना स्ट्रगल करना पड़ा था.

राहुल देव का छलका दर्द
राहुल के मुताबिक, उनके आध्यात्मिक गुरु ने उन्हें मुश्किलों से बाहर आने में मदद की थी. उन्होंने ये भी बताया कि ब्रेक के बाद फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें एकदम से भुला दिया था. हिंदी रश संग बातचीत में राहुल ने कहा- अगर 2013 में गुरुजी मेरी जिंदगी में नहीं आए होते, तो चीजें मेरे लिए मुश्किल होतीं. मुझे पेरेंटिंग की कोई समझ नहीं थी. अचानक से मेरी पत्नी की मौत हुई थी. मैं एकदम से 11-12 साल के लड़के का सिंगल पेरेंट बन गया था. वो फेज मेरे लिए मुश्किल था. मेरे गुरुजी ने मुझे फिल्मी करियर में लौटने को कहा था. जब मुझे बिग बॉस का कॉल आया था. मुझे नहीं लगा था मैं कर सकता हूं. लेकिन गुरुजी ने कहा- तुम्हें कहीं से तो शुरू करना होगा. फिर चीजें धीरे-धीरे डेवलप हुईं.

Advertisement

राहुल ने कबूला कि ब्रेक के बाद उन्हें काम नहीं मिल रहा था. वो कहते हैं- जब मैं वापस लौटा, मुझे खास काम नहीं मिल रहा था. मैंने 80-81 फिल्में की थीं. लेकिन साढ़े 4 साल बाद मुझे ऐसा लगा कि कोई जानता ही नहीं है. लोग मुझे भूल गए थे. मैं इसके लिए किसी और को दोषी नहीं मानता. क्योंकि समय बदलता रहा है. मुझे बस ये लगता है कि अपने अनुभवों से सीखना जरूरी है. मेरे अंदर कड़वाहट नहीं है कि मैंने तो इंडस्ट्री के लिए इतना सब किया और आज मेरे साथ ये हो रहा है. इंडस्ट्री ने मुझे बहुत कुछ दिया है. मैंने अपनी मर्जी से इसे छोड़ा था. क्योंकि हालात वैसे हो गए थे. मुझे किसी बात का पछतावा नहीं है.

राहुल ने 1998 में रीना देव संग शादी की थी. उनका एक बेटा सिद्धार्थ है. 2009 में उनकी लाइफ में बड़ा टर्न आया. पत्नी रीना की कैंसर से मौत हुई थी. जिसके बाद बेटे को पालने के लिए उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई थी. पिछले साल राहुल के भाई मुकुल देव की 54 साल की उम्र में मौत हुई थी. भाई के जाने का उन्हें आज भी गम है. पर्सनल फ्रंट पर, राहुल एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे संग रिलेशनशिप में हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement