'मामा से शादी करनी पड़ी', 25 साल बड़े हीरो संग रोमांस कर पछताई एक्ट्रेस, हुई नफरत!

राधिका आप्टे ने साउथ सिनेमा में काम करने का अपना एक खौफनाक एक्सपीरियंस साझा किया है. उन्होंने बताया कि एक फिल्म में उन्हें अपने मामा से शादी करनी पड़ी, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया. ये फिल्म तेलुगू स्टार नंदमूरि बालाकृष्ण संग थी.

Advertisement
राधिका को हुई किससे नफरत? (Photo: ITGD) राधिका को हुई किससे नफरत? (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:35 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे को आपने कई सारी नेटफ्लिक्स मूवी या सीरीज में देखा होगा. हाल ही में उनकी एक वेब सीरीज अक्का के नाम से आई है, जिसमें साउथ की एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश भी हैं. राधिका और कीर्ति अपने शो को इन दिनों काफी प्रमोट कर रही हैं. इसी दौरान उन्होंने साउथ सिनेमा पर भी कुछ कमेंट किया. 

साउथ की फिल्म में काम कर मिली निराशा

Advertisement

कीर्ति सुरेश मूल साउथ इंडस्ट्री से ही आती हैं, वहीं राधिका हिंदी सिनेमा में काम करती हैं. लेकिन उन्होंने भी साउथ की फिल्मों में काम किया है. वो कुछ तेलुगू मूवीज में नजर आई हैं, जहां उनका एक्सपीरियंस उम्मीद के मुताबिक सही नहीं रहा. जूम संग बातचीत के दौरान राधिका आप्टे ने अपनी एक फिल्म का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने अपने मामा से शादी करनी पड़ी थी. 

एक्ट्रेस ने कहा- मैंने एक तेलुगु फिल्म की थी, जिसमें मुझे अपने मामा से शादी करनी थी. वो मेरे करियर का सबसे मुश्किल किरदार था. मुझे उस फिल्म की हर चीज से नफरत थी. राधिका की ये बात सुनकर पहले तो कीर्ति सुरेश हैरान रह गईं, लेकिन बाद में हंसने लगीं. इसके बाद उन्होंने होस्ट और वहां मौजूद लोगों को समझाते हुए कहा कि तमिल और तेलुगु फिल्मों में ये काफी आम बात है, जहां किरदार की शादी उसके मामा से करा दी जाती है.

Advertisement

इस पर राधिका ने आगे कहा- हां, लेकिन इसके अलावा मुझे अपने से काफी उम्र में बड़े एक्टर के साथ रोमांस भी करना था. वहां का माहौल और सोच काफी पितृसत्तात्मक थी. मेरे लिए ये सबसे मुश्किल चीज थी. इसके बाद फिल्म के बीच में ही मेरे किरदार की मौत हो जाती है. उन्हें मुझे कंधे के ऊपर से फेंकना था और फिर एक्शन करना था. मैं सोचती थी कि आखिर मेरा किरदार मरेगा कब? 

किस फिल्म का जिक्र कर रही हैं राधिका?

हालांकि, राधिका ने इंटरव्यू में फिल्म का नाम नहीं बताया. लेकिन उन्होंने जिन सीन्स का जिक्र किया, उससे साफ है कि वो बोयापति श्रीनु की साल 2014 में आई फिल्म लीजेंड की बात कर रही थीं, जिसमें नंदमूरि बालाकृष्ण थे. इस फिल्म में राधिका के किरदार को अपने मामा के बेटे यानी बावा से प्यार हो जाता है. तेलुगु और तमिल राज्यों में इस तरह के रिश्ते को लेकर भी परंपरा रही है. फिल्म लीजेंड की रिलीज के समय बालकृष्ण 54 साल के थे, जबकि राधिका आप्टे की उम्र 29 साल थी. दोनों के बीच 25 साल का फासला था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »