Sunanda Sharma Show: स्टेज पर अचानक चढ़ा शख्स, सिंगर की डरकर निकली चीखें, बीच में रोका कॉन्सर्ट, Video

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के जयपुर कॉन्सर्ट में एक फैन अचानक स्टेज पर चढ़ आया. फैन की इस हरकत से सुनंदा इतनी बुरी तरह डर गईं कि उनकी चीख निकल गई.

Advertisement
सुनंदा शर्मा के शो में फैन ने की बदतमीजी (Photo: Instagram/sunanda_ss) सुनंदा शर्मा के शो में फैन ने की बदतमीजी (Photo: Instagram/sunanda_ss)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:55 PM IST

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा अपनी जबरदस्त गायकी से फैंस के दिलों पर राज करती हैं. हाल ही में जयपुर में आयोजित एक कॉन्सर्ट के दौरान उन्हें बीच में ही अपनी परफॉर्मेंस रोकनी पड़ी. दरअसल, सुनंदा स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं, तभी अचानक एक सिरफिरा फैन मंच पर चढ़ गया. इस घटना से सुनंदा शर्मा बुरी तरह घरबा गईं. उन्हें बीच में ही परफॉर्मेंस रोकनी पड़ी. 

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

सुनंदा स्टेज पर गाना गा रही थीं. तभी सफेद शर्ट पहने एक फैन अचानक स्टेज पर कूद पड़ा. उसे देखते ही सिंगर डर गईं और उनकी चीख निकल गई. हालांकि, तभी सिक्योरिटी के लोगों ने बीच-बचाव किया और फैन को स्टेज से नीचे उतारा.

 

 

जब सिक्योरिटी की टीम शख्स को स्टेज से हटा रही थी, तब सुनंदा बार-बार कहती दिखीं- कोई बात नहीं...कोई बात नहीं. लेकिन फिर वहां अफरा-तफरी मच गई. हंगामे के बीच सुनंदा को अपनी सिंगिंग बीच में ही रोकनी पड़ी. 

 

सुनंदा ने फैंस को कहा शुक्रिया

सुनंदा शर्मा की परफॉर्मेंस के वीडियोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं. सुनंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी अपनी परफॉर्मेंस के कई सारे वीडियोज शेयर किए हैं. अपनी वीडियो में वो फैंस से मिले प्यार का शुक्रिया अदा करती दिखीं. हालांकि, सिंगर ने इस मामले पर अभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है. 

Advertisement

सुनंदा शर्मा की बात करें तो वो पॉपुलर पंजाबी सिंगर और एक्ट्रस हैं. सुनंदा के गाने ट्रेंड में छाए रहते हैं. सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव रहती हैं. सिंगर के इंस्टाग्राम पर 12 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उन्होंने दूजी वार प्यार, मोरनी, जट यमला जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »