करवा चौथ पर चांद को तरसीं प्रीति जिंटा, अमेरिका में बादलों ने बढ़ाई मुश्किल, बोलीं- गायब तो नहीं हो गया

करवा चौथ पर अमेरिका में प्रीति जिंटा ने पति जीन गुडइनफ के लिए व्रत रखा, लेकिन बादलों के कारण उन्हें चांद नहीं दिखा. जानिए, सोशल मीडिया पर उन्होंने क्या पूछा और फैंस ने कैसे मजेदार जवाब दिए.

Advertisement
प्रीति जिंटा का करवा चौथ (Photo: Instagram @preity_zinta) प्रीति जिंटा का करवा चौथ (Photo: Instagram @preity_zinta)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:20 PM IST

करवा चौथ का दिन हो और चांद के दीदार न हों, तो इंतजार लंबा लगने लगता है. कुछ ऐसा ही हाल बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा का भी हो गया. पति जीन गुडइनफ की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने वाली प्रीति अमेरिका में चांद का इंतजार करती रह गईं, लेकिन आसमान में बादलों ने ऐसा डेरा जमाया कि उन्हें चांद नजर ही नहीं आया. आखिरकार एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और अपने फैंस से ही पूछ लिया कि भाई, चांद आखिर गया कहां?

Advertisement

परेशान हुईं प्रीति

दरअसल, प्रीति जिंटा इन दिनों अमेरिका में हैं और उन्होंने अपने पति जीन गुडइनफ के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था. इस खास मौके पर वह चांद निकलने का इंतजार कर रही थीं, ताकि उसके दीदार करने के बाद अपना व्रत खोल सकें. लेकिन मौसम ने उनके रोमांटिक प्लान पर पानी फेर दिया. आसमान में छाए बादलों के बीच चांद को ढूंढना उनके लिए मुश्किल हो गया. ऐसे में प्रीति ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके अपनी परेशानी फैंस के साथ बांटी.

प्रीति ने अपनी पोस्ट में लिखा, “क्या सिर्फ मुझे ही ऐसा लग रहा है या चांद गायब हो गया है? अमेरिका के ईस्ट कोस्ट में किसी ने चांद देखा है क्या? मेरा करवा चौथ का व्रत चल रहा है और बादलों से भरे आसमान में चांद लुका-छिपी खेल रहा है.” एक्ट्रेस की इस पोस्ट से साफ था कि वह चांद के दीदार के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही थीं. अब जब आसमान में बादल हों और व्रत खोलने के लिए चांद का इंतजार हो, तो बेचैनी होना लाजिमी है.

Advertisement

फैंस ने प्रीति को बताया चांद

प्रीति की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भी मजेदार प्रतिक्रियाओं की बौछार होने लगी. एक यूजर ने बताया कि अमेरिका के ईस्ट कोस्ट में रात करीब आठ बजे चांद काफी चमकदार और खूबसूरत दिखाई दे रहा था. यूजर ने यह भी कहा कि वह करवा चौथ नहीं मनाते, लेकिन चांद को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए. यानी एक तरफ कुछ लोगों को चांद के शानदार दीदार हो रहे थे, तो दूसरी तरफ प्रीति बादलों के पीछे छिपे चांद को ढूंढने में लगी थीं.

एक दूसरे यूजर ने प्रीति की परेशानी को मजेदार अंदाज में समझते हुए लिखा कि आज तो करवा चौथ का चांद भी नखरे दिखा रहा है. साथ ही उम्मीद जताई कि जल्द ही बादल हट जाएं और सभी महिलाएं मुस्कुराते हुए अपना व्रत खोल सकें. वहीं, एक फैन ने प्रीति की खूबसूरती की तारीफ करते हुए लिखा कि आप खुद ही चांद हैं, खुद को देखिए और व्रत खोल लीजिए. फैन का यह रोमांटिक कमेंट सोशल मीडिया पर दिल जीतने वाला था.

विदेश में हैं प्रीति

अब सवाल यह भी उठता है कि प्रीति जिंटा ने बुधवार को करवा चौथ का व्रत क्यों रखा, जबकि भारत में यह त्योहार गुरुवार को मनाया जा रहा है? इसकी वजह है दोनों देशों के समय और स्थानीय कैलेंडर का अंतर. खबर के मुताबिक, अमेरिका में करवा चौथ 28 अक्टूबर 2026 को मनाया गया, जबकि भारत में यह त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. इसलिए अमेरिका में रह रहीं प्रीति ने वहां के स्थानीय त्योहार के दिन ही व्रत रखा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »