'शाहरुख खान ने मुझे कॉल किया, हमने रात 2 बजे बात की', किंग खान के बारे में क्या बोले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा?

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने ताजा ट्वीट में बताया है कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने उन्हें कॉल किया और उन दोनों ने 2 बजे फोन पर खास बातचीत की. कॉल पर दोनों की क्या बात हुई आइए जानते हैं.

Advertisement
शाहरुख खान और असम CM हिमंत बिस्वा सरमा (फाइल फोटो) शाहरुख खान और असम CM हिमंत बिस्वा सरमा (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 1:15 PM IST

साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्म पठान तीन दिनों बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. पठान की रिलीज को लेकर शाहरुख के फैन्स की एक्साइटमेंट भले ही हाई है, लेकिन फिल्म पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. पठान कंट्रोवर्सी के सवाल पर बीते दिन असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शाहरुख खान को पहचानने से ही इनकार कर दिया था और अब उन्होंने किंग खान को लेकर बड़ी बात कही है. 

Advertisement

शाहरुख खान से हुई मुख्यमंत्री की बात

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अब अपने नए ट्वीट में बताया है कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने उन्हें कॉल किया और उन दोनों ने 2 बजे फोन पर खास बातचीत की.

मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा- बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने मुझे फोन किया और हमने देर रात 2 बजे बात की. उन्होंने अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान गुवाहाटी में हुई एक घटना पर चिंता जताई. मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि कानून और व्यवस्था को बनाए रखना राज्य सरकार का कर्तव्य है. हम पूछताछ करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी कोई घटना न हो. 

 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, शुक्रवार के दिन बजरंग दल के कुछ लोगों ने नरेंगी (असम) में थिएटर्स के बाहर फिल्म को लेकर नारेबाजी की थी. साथ ही फिल्म के पोस्टर्स भी जलाए थे. विवाद के बाद शनिवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से कुछ रिपोर्टर्स ने बजरंग दल द्वारा 'पठान' पर किए बवाल के बारे में पूछा था. इसपर मुख्यमंत्री ने कहा था- कौन शाहरुख खान? मैं उनके बारे में कुछ नहीं जानता और न ही मुझे फिल्म 'पठान' के बारे में कुछ पता है. 

इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि शाहरुख खान ने मुझे फोन नहीं किया है, लेकिन जब भी कोई परेशानी आई है तो बॉलीवुड के कई लोगों ने मुझे कॉल किया है. अगर शाहरुख मुझे फोन करते हैं तो मैं इस मामले को गंभीरता से देखूंगा. वहीं, अगर कोई भी कानून को हाथ में लेने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन भी लिया जाएगा. 

हालांकि, अब सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के इस बयान के बाद शाहरुख खान ने उनसे बातचीत की है. अपनी बातचीत की जानकारी मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए साझा की है. 

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी पठान?

वहीं, फिल्म पठान की बात करें तो शाहरुख खान की इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं. फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है. फिल्म के गाने बेशर्म रंग पर काफी विवाद हो चुका है और अब तक जारी है. पठान को बायकॉट करने का ट्रेंड भी चलाया जा रहा है. अब देखने वाली बात होगी विवादों के बीच रिलीज होकर पठान बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »