'हेरा फेरी 3' पर गहराया सस्पेंस! परेश रावल ने छोड़ी फिल्म? लौटा दी साइनिंग अमाउंट

खबरों के मुताबिक, परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' से खुद को अलग कर लिया है और अपनी साइनिंग अमाउंट 15% ब्याज और अतिरिक्त मुआवजे के साथ लौटा दी है. हालांकि एक्टर की तरफ से इसपर कोई रिएक्शन नहीं आया है.

Advertisement
फिर मुश्किलों में 'हेरा फेरी 3' (Photo: IMDb) फिर मुश्किलों में 'हेरा फेरी 3' (Photo: IMDb)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:32 PM IST

बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरी 3' जब से एलान हुई है, तब से लगातार चर्चा में है, लेकिन हर बार वजहें कुछ ठीक नहीं रहीं. कुछ महीनों पहले खबरें आई थीं कि फिल्म के लीड एक्टर्स के बीच के सारे मनमुटाव अब खत्म हो चुके हैं और फैंस ने राहत की सांस ली थी. मगर अब ऐसा लग रहा है कि फिल्म के सामने एक और बहुत बड़ी मुसीबत आ खड़ी हुई है.

Advertisement

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो बाबूराव का किरदार निभाने वाले सीनियर एक्टर परेश रावल एक बार फिर इस प्रोजेक्ट से पीछे हट गए हैं. 

परेश रावल ने छोड़ी फिल्म!
'बॉलीवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, परेश रावल ने कथित तौर पर इस फिल्म के लिए मिला अपना साइनिंग अमाउंट मेकर्स को वापस कर दिया है. सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने यह रकम 15% ब्याज (इंटरेस्ट) और कुछ अतिरिक्त मुआवजे (कम्पनसेशन) के साथ लौटाई है. एक सूत्र ने पोर्टल को बताया कि फिल्म के लिए परेश रावल की कुल फीस 15 करोड़ रुपये तय की गई थी. लेकिन टर्म शीट में एक अजीब शर्त थी, जिसके मुताबिक उन्हें बाकी की बड़ी फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के एक महीने बाद ही मिलनी थी.

लंबे इंतजार से परेशान थे बाबूराव!
रिपोर्ट्स के अनुसार, परेश रावल को पेमेंट की इस शर्त पर गहरी आपत्ति थी.  इसके अलावा, फिल्म की मुख्य शूटिंग अगले साल यानी 2027 में कभी भी शुरू होने की बात कही जा रही है. इसका सीधा मतलब यह था कि 'हेरा फेरी 3' साल 2026 के आखिर या फिर 2027 से पहले पर्दे पर नहीं आ पाती.  परेश रावल को अपनी एक्टिंग फीस का बाकी हिस्सा पाने के लिए लगभग दो साल का लंबा इंतजार करना पड़ता, जो शायद उन्हें मंजूर नहीं था.

Advertisement

हालांकि, हम यहां क्लियर कर दें कि अभी तक इस खबर पर न तो फिल्म के मेकर्स की तरफ से और न ही खुद परेश रावल की तरफ से कोई आधिकारिक मुहर लगी है. दिलचस्प बात यह भी सामने आई है कि 'हेरा फेरी 3' का जो अनाउंसमेंट टीज़र आया था, उसे प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' के सेट पर शूट किया गया था.

फिल्म हेरा फेरी के बारे में
जो लोग इस फ्रेंचाइजी के इतिहास से वाकिफ नहीं हैं, उन्हें बता दें कि साल 2000 में आई पहली 'हेरा फेरी' फिल्म दरअसल 1989 की सुपरहिट मलयालम फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' पर आधारित थी. रिलीज के समय किसी ने नहीं सोचा था कि यह फिल्म इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी, लेकिन यह भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली और कल्ट कॉमेडी फिल्म बन गई.

इसके बाद साल 2006 में इसका सीक्वल 'फिर हेरा फेरी' आया, जिसका डायरेक्शन दिवंगत नीरज वोरा ने किया था. इस फिल्म में राजू (अक्षय कुमार), श्याम (सुनील शेट्टी) और बाबूराव गणपतराव आप्टे (परेश रावल) की तिकड़ी ने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया था. भले ही पार्ट 3 को लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है, लेकिन फैंस आज भी इस ओरिजिनल तिगड़ी को स्क्रीन पर साथ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement