'रामायण' का टीजर देख ओम राउत के पीछे पड़े यूजर्स, नहीं भूले 'आदिपुरुष' का दिया दुख, करने लगे ट्रोल

जबसे रामायण फिल्म का टीजर सामने आया है, इंटरनेट पर बस इसी मूवी की चर्चा हो रही है. रणबीर को राम के रूप में लोग पसंद कर रहे हैं. रामायण के टीजर के बीच ओम राउत को फिर से ट्रोल किया जा रहा है.

Advertisement
रणबीर की रामायण देख आदिपुरुष की आई याद (Photo: Screengrab) रणबीर की रामायण देख आदिपुरुष की आई याद (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:49 PM IST

हिंदी सिनेमा में रामायण को लेकर कई फिल्में बनी हैं, लेकिन 2023 में आई फिल्म आदिपुरुष के जैसी किसी मूवी की दुर्गति नहीं हुई है. ओम राउत के निर्देशन में बनी आदिपुरुष के जितनी ट्रोलिंग शायद ही किसी दूसरी माइथोलॉजिकल मूवी को मिली होगी. प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन का स्टारडम भी इस फिल्म की नैय्या डूबने से नहीं बचा सका. आज 3 साल बाद जब नितेश तिवारी ने अपनी फिल्म रामायण की पहली झलक दिखाई है, लोगों ने फिर से आदिपुरुष को ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

Advertisement

ओम राउत के पीछे पड़े ट्रोल्स

नेटिजन्स के बीच आदिपुरुष और इसके डायरेक्टर ओम राउत को ट्रोल किया जा रहा है. एक तरफ रणबीर कपूर की रामायण की तारीफ हो रही है. दूसरी तरफ आदिपुरुष का फिर से मजाक उड़ रहा है. दोनों फिल्मों के सीन्स को कंपेयर कर लोग तंज कस रहे हैं. एक सीन पुष्पक विमान को लेकर भी है. कोलाज में एक तरफ रामायण में दिखा खूबसूरत पुष्पक विमान है, दूसरी ओर आदिपुरुष का पुष्पक विमान, जिसमें रावण बने सैफ अली खान को चमगादड़ पर बैठे दिखाया गया है. इस फोटो को शेयर कर यूजर ने लिखा- ओम राउत, पुष्पक विमान ऐसा दिखता है. 

शख्स ने चुटकी लेते हुए लिखा- ओम राउत के छिपने का वक्त आ गया है. यूजर ने प्रभास का सीन शेयर कर लिखा- आदिपुरुष के ब्लंडर के बाद पब्लिक को हील होने की जरूरत थी. नितेश तिवारी की रामायण से ओम राउत को सीखना चाहिए, कैसे कल्चर और इतिहास को रिप्रेजेंट करें. शख्स ने लिखा- रामायण का टीजर देखने के बाद ओम राउत की नींद उड़ गई होगी.

Advertisement

रामायण के टीजर को मिले दमदार रिस्पॉन्स के बाद फैंस को इसके ट्रेलर का इंतजार है. फिल्म इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी. आपको कैसा लगा रामायण का टीजर?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement