चलती ट्रेन के गेट पर बैठे थे सोनू सूद, मांगनी पड़ी रेलवे से माफी

सोनू सूद ने 13 दिसंबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रेन से एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो में सोनू सूद तेज रफ्तार में चलती हुई ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर करते दिखे थे. सोनू गेट का हैंडल पकड़े अपने ट्रेन के सफर को एन्जॉय करते हुए नजर आए थे. लेकिन उनका इस तरह सफर करना रेलवे को ठीक नहीं लगा.

Advertisement
सोनू सूद सोनू सूद

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 12:30 PM IST

सोनू सूद बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं, जिनपर फैंस जान छिड़कते हैं. लेकिन फैंस के दिलों में बसने वाले सोनू सूद ने अब कुछ ऐसा कर दिया है, जिसपर उन्हें तारीफ नहीं, बल्कि फटकार मिल रही है. जी हां, सोनू सूद ने कुछ दिन पहले ट्रेन से एक वीडियो शेयर किया था. एक्टर के उस वीडियो पर रेलवे ने उनसे नाराजगी जाहिर की है.

Advertisement

ट्रेन में सोनू ने इस तरह किया सफर

दरअसल, सोनू सूद ने 13 दिसंबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रेन से एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो में सोनू सूद तेज रफ्तार में चलती हुई ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर करते दिखे थे. सोनू गेट का हैंडल पकड़े अपने ट्रेन के सफर को एन्जॉय करते हुए नजर आए थे. लेकिन उनका इस तरह सफर करना कई लोगों को ठीक नहीं लगा.

रेलवे ने जताई नाराजगी

सोनू के इस वीडियो पर अब उत्तर रेलवे ने रिएक्ट करते हुए एक्टर को कड़ा संदेश दिया है. रेलवे का कहना है कि ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर करना बेहद खतरनाक है. उत्तर रेलवे ने सोनू के वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा- प्रिय सोनू सदू, देश और दुनिया के लाखों लोगों के लिए आप एक आदर्श हैं. ट्रेन के पायदान पर बैठकर यात्रा करना खतरनाक है. इस प्रकार की वीडियो से आपके प्रशंसकों को गलत संदेश जा सकता है. कृपया ऐसा न करें! सुगम एवं सुरक्षित यात्रा का आनंद उठाएं.

Advertisement

मुंबई रेलवे पुलिस ने की निंदा

वहीं, मुंबई रेलवे पुलिस के आधिकारिक हैंडल पर भी सोनू से इस एक्शन की निंदा की गई थी. GRP मुंबई ने ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा था- फुटबोर्ड पर सफर करना फिल्मों में 'मनोरंजन' का सोर्स हो सकता है, लेकिन रियल लाइफ में नहीं! आइए सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें और सभी के लिए 'हैप्पी न्यू ईयर' सुनिश्चित करें. सोनू सूद के इस वीडियो के बारे में आपकी क्या राय है?

सोनू सूद ने मांगी माफी

सोनू सूद ने अब रेलवे से माफी मांगी है. उन्होंने रेलवे के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- क्षमा प्रार्थी 🙏बस यूं ही बैठ गया था देखने, कैसा महसूस करते होंगे वो लाखों ग़रीब जिनकी ज़िंदगी अभी भी ट्रेन के दरवाज़ों पे गुज़रती है. धन्यवाद इस संदेश के लिए और देश की रेल व्यवस्था बेहतर करने के लिए. ❤️🙏

Advertisement

 

सोनू सूद के इस ट्वीट पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं और उनकी सराहना कर रहे हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »